किरंदुल एवं बचेली एनएमडीसी में स्थानीय भर्ती का मुद्दा एक बार फिर से गरमाया हुआ और इस बार नगर का हर वर्ग इस मांग के समर्थन में है, जिस मुद्दे को लेकर आज किरंदुल नगरपालिका परिसर में एक सर्वदलीय बैठक भी रखी गयी । बैठक का मुख्य मुद्दा रहा “स्थानीय बेरोजगारो को प्रथमिकता” । एक तय दिशा निर्देश के तहत सबसे पहले स्थानीय युवाओ को कोचिंग क्लास जाने और पढ़ाई में ध्यान देने की समझाइश दी गयी और साथ ही सभी को एकत्रित होकर इस बात पाठ्य सामग्री को बाहरी लोगों तक पहुँचने से रोकने हेतु हिदायत दिया गया । स्थानीय बेरोज़गारों को उनका हक दिलाने इस बार सर्वदलीय समाज एवं समाज के जागरूक लोग एकत्रित होकर युवाओ का मार्गदर्शन करते नज़र आये । जिसका फायदा इस बार होने वाले भर्ती प्रकिया में तो युवाओ को मिलेगा ही साथ मे भविष्य में स्थानीय युवाओ के लिए हित मे रहेगा । इस दौरान किरंदुल नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय, बचेली पालिका अध्यक्ष पूजा साव, श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला महासचिव जितेंद्र चौधरी, बचेली पालिका उपाध्यक्ष उष्मान खान,राज ओयामि,बचेली किरन्दुल के समस्त पार्षदगण एवं समाज प्रमुख मौजूद थे।








