Skip to content
September 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कबीरधाम जिले के 1,13,351 किसानों के बैंक खाते में 79 करोड़ 55 लाख 69 हजार रूपए का हुआ भुगतान*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के 1,13,351 किसानों के बैंक खाते में 79 करोड़ 55 लाख 69 हजार रूपए का हुआ भुगतान*

Purushottam Manhare June 29, 2023

*राजीव गांधी किसान न्याय योजना के प्रथम किश्त की आदान सहायता राशि*

*बैंक खाता त्रुटि के कारण मात्र 770 किसानों का भुगतान लंबित*

रायपुर,/ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2022 में पंजीकृत कबीरधाम जिले के 1,14,121 किसानों में से 1,13,351 किसानों को प्रथम किस्त के रूप में 79 करोड़ 55 लाख 69 हजार रूपए का भुगतान उनके बैंक खातों में किया जा चुका है। भूईया पोर्टल एवं बैंक खाता विवरण में त्रुटि होने की वजह से मात्र 770 किसानों का भुगतान लंबित है। कृषि विभाग द्वारा लंबित भुगतान के निराकरण के लिए किसानों के बैंक खाता विवरण में संशोधन, सुधार एवं सत्यापन का कार्य सहकारी समितियों के माध्यम से तेजी से कराया जा रहा है। सत्यापन उपरांत किसानों का लंबित भुगतान जारी कर दिया जाएगा।

संचालक कृषि श्रीमती रानू साहू ने बताया कि शासन को यह शिकायत प्राप्त हुई थी कि कबीरधाम जिले में 51 हजार किसानों के बैंक खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की प्रथम किश्त की राशि नहीं आयी है। प्रारंभिक जांच में यह शिकायत भ्रामक पायी गयी है। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2022 में जिले के पंजीकृत 1,14,121 कृषकों में से 1,13,351 किसानों को 79 करोड़ 55 लाख 69 हजार रूपए का भुगतान अपेक्स बैंक के माध्यम से किसानों के खाते में किया जा चुका है। मात्र 770 किसानों का भुगतान विभिन्न कारणों जैसे- भूईयो पोर्टल एवं बैंक खाता विवरण में त्रुटि होने का कारण लंबित है। लंबित भुगतान को जारी करने के लिए किसानों के बैंक खाता विवरण में संशोधन एवं सत्यापन का कार्य संबंधित सहकारी समितियों के माध्यम से कराया जा रहा है। सत्यापन उपरांत लंबित राशि का भुगतान संबंधित किसानों के बैंक खाते में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भूईया पोर्टल में त्रुटि के कारण लंबित भुगतान के मामले में किसानों के सत्यापन हेतु संबंधित तहसीलदारों को पोर्टल का लॉगिन दिया जा रहा है, जिससे तहसीलदार किसानों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous सीएम बघेल और कुमारी शैलजा से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने की मुलाकात
Next छत्तीसगढ़ के महुआ की महक देश-विदेश तक

Related Stories

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*

September 14, 2026
स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*

September 14, 2026
मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन

September 14, 2026

Recent Posts

  • भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन
  • तीज मिलन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम : नवीन अग्रवाल
  • CAIT छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐतिहासिक ‘व्यापारी कर संवाद’ को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान*

You may have missed

तीज मिलन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम : नवीन अग्रवाल

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.