छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे हो गए हैं. ऐसे में सरकार की उपलब्धियों और खामियों को लेकर अब लोगो के बीच चर्चा का विषय है दंतेवाड़ा में डीएवी स्कूल के शिक्षक मानदेय को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं. जिले में कुआकोंडा ब्लॉक के हितावर में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल हितावर के 23 शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों को 10 महीने से वेतन नहीं मिला है.जिसके चलते उन्हने आज राज्यपाल के नाम का ज्ञापन कुआकोंडा तहसीलदार विद्याभूषण साव को सौपा शिक्षकों ने बताया कि वो अब अब दाने-दाने के लिए मोहताज हो रहे हैं. 10 महीने से मानदेय नहीं मिला है. मानदेय के अभाव में दूसरे जिलों से आए शिक्षक काफी ज्यादा परेशान हैं. हालात अब यह बन रहे हैं कि उन्हें उधार पर राशन भी नहीं मिल रहा है और माकन मालिक भी किराये के लिए रोज तकादा कर रहे है







![]()


*पालक भी परेशान*
बच्चों के भविष्य निर्माता की दयनीय हालत देखकर अभिभावक अब उनके लिए राशन की व्यवस्था कर रहे हैं. अभिभावकों ने शिक्षकों के हक की लड़ाई के लिए आज स्कूल के सामने पर्दशन किया इस पर्दशन में भाजपाइयों ने भी समर्थन कर उनका साथ देंने की बात कही पर्दशन में भाजपा जिला अध्यक्ष चेतराम आटामी ने कहा कि भूपेश की सरकार बच्चों का भविष्य बर्बाद करने में लगी है और शिक्षा जैसे संस्थानों में राजनीति कर रही है इससे साफ दिख रहा है कि कांग्रेस की सरकार को बच्चों की भविष्य की कितनी चिंता है और भूपेश की सरकार चाहती है कि आदिवासी बच्चे को अच्छी शिक्षा न मिले और उनका भविष्य अंधकार मय रहे इस तरह से बच्चो का भविष्य बर्बाद हो रहा है हम सब शिक्षकों की हक के लिए सड़क की लड़ाई लड़ने को भी तैयार हैं इस पर्दशन में भाजपा वरिष्ठ नेता रामबाबू गौतम, जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह,संतोष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सत्यजीत चौहान,अनुजजा प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुड़ामी, ओजस्वी मंडावी, कमला नाग, सुमित भदौरिया,रामु नेताम ,मुन्ना मरकाम, जिला पंचायत सदस्य मालती मुडामी, पायके मरकाम, सरपंच सुकालू मुड़ामी ,अनोज भदौरिया , सहित पालक व शिक्षकगण उपस्थित रहे ।
