Skip to content
April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने ली सुगम निर्वाचन के लिए गठित राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने ली सुगम निर्वाचन के लिए गठित राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक

Purushottam Manhare July 15, 2023

*मतदान केंद्रों में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने आवश्यक तैयारी के दिए निर्देश*

रायपुर. 14 जुलाई 2023. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में सुगम निर्वाचन के लिए गठित राज्य स्तरीय संचालन समिति (State Steering Committee on Accessible Election) की बैठक हुई। श्रीमती कंगाले ने बैठक में सुगम मतदान के लिए मतदान केंद्रों में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान उन्हें इन सुविधाओं के बारे में समुचित जानकारी और दिशा-निर्देश प्रदान करने को कहा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बैठक में मतदान केंद्रों में व्हील-चेयर की उपलब्धता तथा दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को घर से लाने और वापस ले जाने की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों तक मतदाताओं की सुगम पहुंच, शौचालय, रैंप, साइनेज और पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा कर इनकी समुचित व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बिपिन मांझी, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक श्री पंकज वर्मा, लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक श्री आर. पाण्डेय, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री हेमंत अरोरा तथा पियाली फाउंडेशन की निदेशक डॉ. मीता मुखर्जी भी राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में उपस्थित थीं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous रेल्वे सुरक्षा बल ने चलाया जागरुकता अभियान लोगों को किया यातायात के प्रति जागरूक
Next मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की हुई बैठक*

Related Stories

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

You may have missed

895073141777173560
  • Uncategorized

895073141777173560

April 26, 2026
कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • Uncategorized

Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.