राजधानी की जनहित एवं समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के *355वें दिन* में स्थानीय रायपुर रेल्वे स्टेशन परिसर, फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों तथा बुजुर्ग महिलाओं, मासूम बच्चों के पास पहुँच कर निःशुल्क वितरण किया तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल में दूर दराज गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया।
इसके अतिरिक्त संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों को माह जनवरी 2021 से नियमित रूप से दोनों वक़्त का गर्म भोजन उपलब्ध करावाया जा रहा है साथ ही प्रदेश में बढ़ती ठण्ड के चलते आगामी दिनों में संस्था द्वारा शहर के फुटपाथ, अस्पतालों एवं अन्य क्षेत्र में गुजर बसर करने वाले असहाय निराश्रित एवं जरूरतमंदों को ठण्ड से बचने हेतु गर्म कपड़े, कम्बल का वितरण भी किया जायेगा।






![]()


आज इस सेवा कार्य में संस्थापक, मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, मुकेश बम्बोड़े एवं अन्य सदस्य ने सहयोग प्रदान किया।
