रायपुर।
छत्तीसगढ़ के पहले त्यौहार ‘हरेली’ से प्रदेश में पारंपरिक खेलों के महाकुंभ “छत्तीसगढ़िया ओलंपिक” का ग्राम तुलसी बाराडेरा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवम रायपुर विकास प्राधिकरण के डायरेक्टर राजेंद्र बंजारे एवम तुलसी के सरपंच टुमन धीवर ने आगाज किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पारंवपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस खेल महोत्सव ने प्रदेश की कई छुपी हुई प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान किया हैं,छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के समारोह में पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर हमारे ग्रामीण इलाकों में प्रचलित खेल जो लुप्त हो रहे थे, उनको प्र्रोत्साहन एवं बढ़ावा देने के लिए राज्य में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई है। राज्य के ग्रामीण अंचल से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल 16 पारंपरिक खेलों में सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे राज्य में खेल के प्रति एक सकारात्मक वातावरण बना है।राज्य में छत्तीसगढ़िया संस्कृति को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़िया तीज-त्यौहारों में लोगों की भागीदारी और इसे उत्साहपूर्वक मनाने के लिए शासन द्वारा अवकाश भी घोषित किए गए हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की राज्य स्तर की स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को ईनाम के साथ साथ प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया जाएगा। आज हुए प्रतियोगिता में बालक 18 वर्ष भंवरा में गवकरण गिलहरे, बालिका 18 वर्ष भवरा में सीमा धीवर महिला वर्ग भंवरा में त्रिलोकी यादव बालक गेड़ी में तामेश्वर धीवर पुरुष गेड़ी में विजय बंजारे फुगड़ी में कावेरी साहू फुगड़ी महिला में पार्वती धीवर फुगड़ी पुरुष में राम लाल देवांगन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर ग्राम तुलसी के सरपंच टुमन धीवर,जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के सचिव खेम देवांगन, भगोली राम धीवर तुलसी मितान क्लब के अध्यक्ष आत्मा घृतलहरे तुलसी के सचिव लक्ष्मी नारायण साहू पंच रमेन्द्र सेन नेतराम धीवर ममता साहू जागेश्वर तोड़े ओमिन यादव संतोषी पाल परमेश्वरी कुंभकार छवि साहू संतोष साहू प्रमोद साहू उल्लास साहू सेवती वर्मा आदि उपस्थित रहे।








