Raipur
मणिपुर में करीब 3 महीने से आदिवासी महिलाओं के साथ लगातार हो रही हिंसात्मक घटनाओं व पुलिस के सामने नग्न कर जुलूस निकालने व दुष्कर्म और जान से मारने की कई घटनाओं के विरोध में रायपुर उत्तर विधानसभा अध्यक्ष पलाश मल्होत्रा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता ने मंडी गेट, लोधी पारा चौक तक कैंडल मार्च किया
पलाश मल्होत्रा ने कहा की देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआं है कि प्रदेश के राज्यपाल मीडिया में आकर के मणिपुर की स्थिति बता रहे हैं। वह खुद को कितना असहाय महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ महतारी और छत्तीसगढ़ की नारियों का अपमान किया है उन्हें तत्काल माफ़ी मांगनी चाहिए छत्तीसगढ़ की जनता से।








