Skip to content
April 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • ऐल्यूमिनियम के बर्तनों के उपयोग पर प्रतिबंध के आदेश को कैट ने वापिस लेने की माँग की: अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

ऐल्यूमिनियम के बर्तनों के उपयोग पर प्रतिबंध के आदेश को कैट ने वापिस लेने की माँग की: अमर पारवानी*

Purushottam Manhare August 1, 2023

कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./01/08/2023-24 दिनांक 01.08.2023
प्रेस विज्ञप्ति
*ऐल्यूमिनियम के बर्तनों के उपयोग पर प्रतिबंध के आदेश को कैट ने वापिस लेने की माँग की- अमर पारवानी*

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एल्युमीनियम के बर्तनों में खाना पकाने के दुष्प्रभावों को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है और यह परिपत्र केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को इस आशय के साथ भेज दिया गया है की वो पूरे भारत में अपनी मिड डे मील योजनाओं में एल्युमीनियम के बर्तनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाये। इस सरकुलर को देश के ऐल्यूमिनियम व्यापार के प्रति विपरीत प्रभाव एवं इस व्यापार पर पड़ने वाले दूरगामी नतीजों को ध्यान में रखते हुए कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स तथा ऑल इंडिया ऐल्यूमिनियम यूटेंसिल्स मैन्युफ़ैक्चरर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडवीया तथा केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव  राजेश भूषण को एक पत्र भेजकर इस सर्कुलर के औचित्य पर सवाल उठाते हुए इस सर्कुलर को वापिस लेने का आग्रह किया है। कैट ने इस मुद्दे पर विस्तार से बातचीत करने के लिए श्री मांडवीय एवं  राजेश भूषण से मिलने का समय भी माँगा है।

कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष  अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने बताया कि कैट एवं ऑल इंडिया ऐल्यूमिनियम यूटेंसिल्स मैन्युफ़ैक्चरर्स एसोसिएशन ने कहा की सरकार के आदेश से एल्युमीनियम बर्तन उद्योग पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा की एक तरफ़ तो ऐल्यूमिनियम से बने प्रेशर कुकर एवं अन्य बरतों को बीआईएस की परिधि में लाया गया है, ऐसे में केवल मिड डे मील के लिए ऐल्यूमिनियम के बर्तनों का उपयोग हानिकारक कैसे हो गया, यह समझ से परे की बात है। देश की एक बहुत बड़ी जनसंख्या आज भी इन बर्तनों के सस्ता होने के कारण इनका उपयोग करती है। देश में हर कोई स्टेनलेस स्टील अथवा क्राकरी का इस्तेमाल नहीं कर सकता है ऐसे में इन बर्तनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा की आज मिड डे मील के लिए उपयोग में लाने वाले बर्तनों पर रोक लगी है तो कल यही रोक सभी प्रकार के ऐल्यूमिनियम के बर्तनों पर भी लग सकती है। इस बारे में स्टेकहोल्डर्स से कोई सलाह मशवरा नहीं किया गया ।

श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने कहा की एल्युमीनियम कुकवेयर में खाना पकाना हमारे स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह से हानिकारक नहीं है। वास्तव में, यह खाना पकाने के लिए सबसे अच्छी धातु है एवं इसको प्रमाणित करने के लिए टेस्ट रिपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज उपलब्ध है। ऐल्यूमिनियम के बर्तन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, ये अफवाहें मुख्य रूप से प्रतिस्पर्धी धातुओं के बर्तनों के निर्माताओं द्वारा फैलाई गई प्रतीत होती हैं। देश में गरीब लोग ऐल्यूमिनियम बर्तनों का ही उपयोग करते हैं , इस बात को क़तई भूलना नहीं चाहिए। इस दृष्टि से तर्कहीन आदेश को तुरंत वापिस लेना चाहिए।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news Raipur

Post navigation

Previous चैंपियन स्कूल मोवा में युवा चेंबर ने किया वृक्षारोपण, उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Next श्री बीसा नरसिंहपुरा मेवाड़ी दिगम्बर जैन समाज द्वारा स्नेह सम्मेलन एवं वरिष्ठों का सम्मान कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Related Stories

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

You may have missed

895073141777173560
  • Uncategorized

895073141777173560

April 26, 2026
कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • Uncategorized

Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.