Skip to content
April 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक 4 एवं 5 अगस्त को दुर्ग, छत्तीसगढ़ में होगी आयोजित
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक 4 एवं 5 अगस्त को दुर्ग, छत्तीसगढ़ में होगी आयोजित

Purushottam Manhare August 4, 2023

 

*राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 व विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम पुनर्गठन पर होगी चर्चा।*

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक 4 एवं 5 अगस्त 2023 को छतीसगढ़ के दुर्ग में आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के सभी क्षेत्रों से अभाविप के प्रमुख कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। इस केंद्रीय कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति व विश्वविद्यालय पाठ्यक्रमों के पुनर्गठन के संदर्भ में महत्वपूर्ण चर्चा होगी तथा उद्यमिता, रोजगार जैसे विषयों पर संगठन आगे की कार्ययोजना पर विस्तृत संवाद कर योजना बनाएगा।

गत् 09 जुलाई को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी ऐतिहासिक संगठनात्मक यात्रा के 75 वें वर्ष में प्रवेश किया है, अभाविप इस 75 वर्ष की यात्रा के विभिन्न रचनात्मक प्रयोग होंगे जिससे देश की युवा शक्ति भारतीय मूल्यों के अनुरूप परिवर्तन में भागीदार‌ हो सके। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रयासों के साथ युवाओं तथा समाज-जीवन से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठा रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पर्यावरण तथा सेवा जैसे विषयों से युवाओं को जोड़ने के लिए देश के अलग-अलग क्षेत्रों में रचनात्मक प्रयास कर रही है। पर्यावरण, सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी निमित्त अभाविप की इस केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक में चर्चा होगी‌।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि, ” अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक सकारात्मक छात्र आंदोलन के रूप में समाज जीवन में सकारात्मक परिवर्तन निमित्त संकल्पित है। देश में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो तथा विद्यार्थी सामर्थ्यवान व जिम्मेदार नागरिक के रूप विकसित हो सकें, इसलिए अभाविप के प्रयास सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रहे हैं।”

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री श्री मनोज वैष्णव ने कहा कि,” छत्तीसगढ़ में शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक परिवर्तन होने चाहिए जिससे प्रदेश के युवाओं की आशाएं पूरी हो सकें। हाल ही में पीएससी नियुक्तियों में अनियमितता सहित राज्य के युवाओं से संबंधी विभिन्न विषयों पर जिस तरह से सरकार की उदासीनता दिखती है, वह स्थिति ठीक नहीं है। युवाओं के संबंधित विषयों पर सरकार को सकारात्मक प्रयास करने होंगे तथा यह देखना होगा कि रोजगार, उद्यम के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन हो सकें।”

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news Raipur

Post navigation

Previous स्वतंत्र पत्रकार, समाजसेवी एवम ऑर्टिस्ट श्री शेखर सोनी जी बनाए गए भारतीय मीडिया फाउंडेशन ( वॉलीवुड फोरम ) के प्रदेश चेयरमैन*
Next भाजयुमो का नव मतदाता अभियान प्रदेश भर में

Related Stories

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

You may have missed

895073141777173560
  • Uncategorized

895073141777173560

April 26, 2026
कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • Uncategorized

Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.