युवाओं से भेंट-मुलाकात : सीएम बघेल छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर राज्य गीत के साथ की कार्यक्रम की शुरुआत
दुर्ग। : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग संभाग के युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात के लिए जयंती स्टेडियम, सेक्टर-6, भिलाई पहुंचे। कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया, साथ ही राज गीत के साथ मुख्यमंत्री ने युवाओं से भेंट–मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही युवाओं का जोश दोगुना हो गया है। धुमाल और बैंड परफॉर्मेंस की धुन में उत्साहित युवाओं के “कका कका” के नारे से गूंज उठा जयंती स्टेडियम इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि पिछले साल 4 मई से हमने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।शहर और गांव क्षेत्र में सभी वर्गों के लोगों से मुलाकात की।उस समय से ही मन में था कि युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात करना है।इस क्रम में पहले रायपुर फिर बिलासपुर में भेंट-मुलाकात किए और आज दुर्ग संभाग में भेंट-मुलाकत कर रहे हैं।






![]()


