Skip to content
August 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • उप मुख्यमंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा फाइलेरिया से बचाव के लिए सामूहिक दवा सेवन अभियान का किया वर्चुअल शुभारंभ*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

उप मुख्यमंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा फाइलेरिया से बचाव के लिए सामूहिक दवा सेवन अभियान का किया वर्चुअल शुभारंभ*

Purushottam Manhare August 11, 2023

रायपुर. 10 अगस्त 2023. उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा फाइलेरिया से बचाव के लिए सामूहिक दवा सेवन अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों को कृमिनाशक दवा खिलाने का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री ने फाइलेरिया से बचाव के लिए सात जिलों में चलाए जा रहे सामूहिक दवा सेवन अभियान को भी सक्रिय सहभागिता से सफल बनाने की अपील संबंधित जिलों के लोगों से की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक  भोसकर विलास संदिपान, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत और फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. जी.जे. राव भी शुभारंभ कार्यक्रम में ऑनलाइन मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने दोनों अभियानों का शुभारंभ करते हुए कहा कि राज्य शासन फाइलेरिया रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज से सात जिलों दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, महासमुंद और मुंगेली में सामूहिक दवा सेवन अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। यह अभियान 21 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वेक्टरजनित रोगों के उन्मूलन के लिए हम गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। श्री सिंहदेव ने उम्मीद जताई कि केंद्र स्तर, राज्य स्तर, विकासखंड स्तर और ग्राम स्तर पर किए जा रहे समन्वित प्रयासों से राज्य से फाइलेरिया का सम्पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित होगा।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत आज राज्य के सभी जिलों में एक वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों एवं किशोरों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाज़ॉल 400 मि.ग्रा. की गोली का सेवन कराया गया। आज़ दवा खाने से छूट गए बच्चों को 17 अगस्त को माप-अप दिवस पर इसका सेवन कराया जाएगा। प्रदेश भर में बच्चों को दवा खिलाने के लिए 48 हजार 717 शि़क्षकों और 45 हजार 374 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का कुपोषण मुक्त भारत एवं एनीमिया मुक्त भारत में अहम योगदान है।

फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सेंसिटाइज किया गया है। इसकी दवा के सेवन से प्रतिकूल घटना होने की संभावना बहुत कम होती है। जिन लोगों में कृमि या फाइलेरिया के परजीवी होते हैं, आमतौर पर उन्हें ही जी मिचलाने, पेट में हल्का दर्द, उल्टी, दस्त, थकान जैसे साइड इफेक्टस होते हैं। किसी भी तरह की प्रतिकूल घटना से निपटने सभी स्तर के अधिकृत अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है। अभियान के तहत सात जिलों के 67 लाख से अधिक लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था सुदृढ़, भयमुक्त वातावरण भूपेश सरकार की पहली प्राथमिकता है
Next करीना कपूर ने एक इन्वेस्टर और ब्रांड एंबेसडर के रूप में भारत के लीडिंग लाइफस्टाइल-संबंधी फ्रेश फ्रूट्स एवं वेजिटेबल्स ब्रांड ‘प्लक’ के साथ मिलाया हाथ

Related Stories

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास*

August 20, 2026
रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – अमर पारवानी*

August 20, 2026
भारतीय व्यापार महोत्सव दिल्ली में छत्तीसगढ़ की उद्यमी महिलाओं का हुआ सम्मान – मधु अरोरा
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भारतीय व्यापार महोत्सव दिल्ली में छत्तीसगढ़ की उद्यमी महिलाओं का हुआ सम्मान – मधु अरोरा

August 20, 2026

Recent Posts

  • भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास*
  • रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – अमर पारवानी*
  • भारतीय व्यापार महोत्सव दिल्ली में छत्तीसगढ़ की उद्यमी महिलाओं का हुआ सम्मान – मधु अरोरा
  • कैट के प्रदेश कार्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया*
  • इंदौर में आगामी 22 और 23 को होटल इन्फिनिटी में दो दिवसीय भव्य ‘रंगरेज़ा बाई आरंभ’ (राखी एडिशन) लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन

You may have missed

कैट के प्रदेश कार्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कैट के प्रदेश कार्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया*

August 17, 2026

Recent Posts

  • भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास*
  • रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – अमर पारवानी*
  • भारतीय व्यापार महोत्सव दिल्ली में छत्तीसगढ़ की उद्यमी महिलाओं का हुआ सम्मान – मधु अरोरा
  • कैट के प्रदेश कार्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया*
  • इंदौर में आगामी 22 और 23 को होटल इन्फिनिटी में दो दिवसीय भव्य ‘रंगरेज़ा बाई आरंभ’ (राखी एडिशन) लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.