रायपुर। खेल अलंकरण समारोह आयोजन उत्कृष्ठ खिलाड़ी घोषणा जैसे 6 सुत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों ने ठेला में पदक रख कर खेल मंत्री उमेश पटेल का निवास घेराव किया गया। खिलाड़ियों के इस आंदोलन को भाजपा युवा मोर्चा ने समर्थन किया।भाजयुमो प्रदेश खेल एवं कला सह प्रमुख अमन यादव ने बताया छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधत्व करते हुए हमेशा राज्य को गौरान्वित किया है। लेकिन पिछले कुछ वर्षो से राज्य सरकार के खिलाड़ी विरोधी नीति से छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का मनोबल पूरा तरह से टूट चुका हैं। आज प्रदेश के खिलाड़ियों को मान सम्मान नहीं मिल रहा हैं तथा अपने मूल सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा हैं।
खिलाड़ियों के मांग इस प्रकार हैं ।






![]()


खेल अलंकरण समारोह का आयोजन प्रति वर्ष तय तिथि 29 अगस्त पर किया जाए। तथा पीछले 4 वर्षों का प्रोत्साहन राशि खिलाड़ियों को दिया जाए।
विलंबित उत्कृष्ठ खिलाड़ियों की घोषणा तत्काल प्रभाव से किया जाए।
उत्कृष्ट खिलाड़ी खेल नियम में संशोधन कर जूनियर पदक विजेता खिलाड़ियों को भी शासकीय नौकरी की लिए पात्र किया जाये।
खेल विभाग में रिक्त पदों में भर्ती किया जाए।
कोच की भर्ती किया जाए।
खेलों इंडिया के पदक विजेता प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दिया जाए।
इन सभी खिलाड़ियों के महत्त्वपूर्ण विषय को लेकर प्रदेश के खिलाड़ी सड़क पर उतरकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर ठेला में पदक को रखकर नारेबाजी कर खेल मंत्री का निवास घेराव किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष हरी ओम साहू, रितेश मोहरे, रोहित माहेश्वरी, प्रदेश मंत्री सुरेंद्र साहू, प्रखर मिश्रा, शांतानु शुक्ला, प्रदेश भाजयुमो कर्यालय सह प्रभारी समीर फरीकर , प्रदेश मिडिया प्रभारी विकास मित्तल प्रदेश पदाधिकारी अंजिनेश शुक्ल , जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, जिला महामंत्री राहुल राव, अर्पित सूर्यवंशी, अनमोल तिवारी प्रवीण साहू, आदित्य मूंदड़ा,वेद सोरी, गंधर्व पांडे, प्रणय साहू, धर्मेश वर्मा, कान्हा ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मिनी पांडे खिलाड़ी गण अनूप यदु, कल्पना साहू, विश्वनाथ पाठक, पूरी गोस्वामी, प्रशांत तेजा, मोहन राव, लक्की मरकाम, जयंत कोर्स, विजय माहेश्वरी, कोमल माहेश्वरी, सहित सैकड़ों खिलाड़ी गण भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
