रायपुर – आज रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 7 के तात्यापारा एवं स्वामी आत्मानन्द वार्ड में गन्दे पानी की सुगम निकासी का प्रबंधन देने हेतु प्रस्तावित नये नाला निर्माण के स्थल का विधायक प्रतिनिधि श्री विकास अग्रवाल, पूर्व पार्षद श्री गुरूबक्श सिंह छाबड़ा, निगम जोन 7 के जोन कमिश्नर श्री राजेश गुप्ता,कार्यपालन अभियन्ता रघुमणि प्रधान एवं जोन 7 के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं इस दौरान जोन कमिश्नर श्री गुप्ता एवं कार्यपालन अभियन्ता श्री प्रधान को नये प्रस्तावित नाले के प्रथम चरण का कार्य स्वीकृति के अनुरूप समता कॉलोनी के कृष्णा टाकीज के पास से प्रारम्भ करके रास गरबा मैदान के पास के क्षेत्र तक के मध्य शीघ्र प्रारम्भ करवाते हुए उसे तेजी से जनहित में गन्दे पानी के सुगम निकास का स्थाई प्रबंधन देने की दृष्टि से गुणवत्ता का ध्यान रखकर पूर्ण करवाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया.
