Skip to content
November 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • नये जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  अब्दुल ज़ाहिद कुरैशी ने बाल संप्रेक्षण गृह, प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं किशोर न्याय बोर्ड रायपुर का औचक निरीक्षण किया
  • छत्तीसगढ़

नये जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  अब्दुल ज़ाहिद कुरैशी ने बाल संप्रेक्षण गृह, प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं किशोर न्याय बोर्ड रायपुर का औचक निरीक्षण किया

Purushottam Manhare August 15, 2023

रायपुर।‌आज  15/08/2023 को रायपुर के नये माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  अब्दुल ज़ाहिद कुरैशी द्वारा बाल संप्रेक्षण गृह, प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं किशोर न्याय बोर्ड रायपुर का औचक निरीक्षण किया। उनके द्वारा बाल संप्रेक्षण गृह एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी में रहने वाले विधि के संघर्षरत बालकों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाल संप्रेक्षण गृह एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी गृह की दयनीय हालत पर नाराजगी व्यक्त की संस्था की दीवारों पर सीलन पाई गई जिसे उनके द्वारा अविलंब ठीक कराने का निर्देश संस्था के कर्मचारियों को दिया गया। संस्था की अधीक्षिका द्वारा सूचित किया गया कि संस्था में रहने वाले बच्चों की देखभाल के लिये कर्मचारियों की संख्या कम होने से परेशानी होती है।माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित किया गया कि जिस प्रकार से बच्चे अपने घर में निवास करते हैं उसी तरह की सुविधा एवं वातावरण बच्चों को उपलब्ध कराया जावे। माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बच्चों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जानकारी ली और संस्था के लिये तैयार मैन्यू के अनुसार ही भोजन दिये जाने का निर्देश दिया गया। उनके द्वारा पकाये जाने वाले भोजन की सामग्री जैसे :- अनाज, मसाले, सब्जी, तेल एवं आज दिनांक को तैयार भोजन इत्यादि की भी जाँच की और शासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी, उच्च गुणवत्ता की सामग्री को शत-प्रतिशत बच्चों को दिये जाने का निर्देश दिया। बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। उनके द्वारा बच्चों को शिक्षा, कौशल विकास, खेलकूद की सुविधा उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रायपुर द्वारा प्रांगण में करंज का पौधारोपण किया। किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण कर प्रकरणों की जानकारी ली और छोटे अपराधों में प्रकरण का निराकरण निर्धारित समयावधि में किये जाने का निर्देश प्रधान मजिस्टेट को दिया।माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा किशोर न्याय बोर्ड में अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों की बैठने का स्थान का निरीक्षण किया और वहाँ पर बैठने की व्यवस्था, पंखा, शौचालय, पेयजल उपलब्ध कराये जाने का निर्देश संबंधित को दिया। निरीक्षण के दौरान प्रधान मजिस्टेट किशोर न्याय बोर्ड, श्रीमती अपूर्वा दांगी, अधीक्षिका श्रीमती प्रेमसीला राय, परीवीक्षा अधिकारी मनीष कुमार सोनी, काउंसलर सुनील साहू एवं किशोर न्याय बोर्ड के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous संभागायुक्त डॉ अलंग ने किया कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण*
Next केन्द्रीय बलों में सीआईएसएफ तथा राज्य बल में छत्तीसगढ़ जेल को मार्च पास्ट में प्रथम पुरस्कार*

Related Stories

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026
विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*

November 4, 2026

Recent Posts

  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, सेवा कार्यकाल भी बढ़ा
  • विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*
  • राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को*

You may have missed

अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, सेवा कार्यकाल भी बढ़ा

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.