Skip to content
November 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • रोटरी कैपिटल का ध्वजारोहण समारोह एवं साइकल रैली संपन्न
  • छत्तीसगढ़

रोटरी कैपिटल का ध्वजारोहण समारोह एवं साइकल रैली संपन्न

Purushottam Manhare August 17, 2023

रायपुर – 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पर्यावरण के सरंक्षण और संवर्धन के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कैपिटल ने सी 3 छत्तीसगढ़ साइक्लिंग क्लब के साथ मिलकर एक शानदार साईकिल यात्रा का आयोजन किया।

साइकिल यात्रा में सभी आयु वर्ग के नागरिकों ने हिस्सा लिया । साईकल रैली में 6 वर्ष के बच्चे से लेकर 70 वर्ष आयु के लगभग 125 पुरुष महिलाएं भी शामिल हुए। साथ ही साथ सभी ने रास्ते मे आमजनता को नारों और पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया, इस शानदार यात्रा का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी चौक घड़ी चौक से प्रमोद दुबे पूर्व महापौर एवं सभापति नगर निगम रायपुर के द्वारा किया गया। प्रमोद दुबे ने सभी साइकिल सवारों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें बधाईयां प्रेषित की साथ ही सभी को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए साइकिल उपयोग करने के लिए आवाह्न भी किया।

रोटरी कैपिटल के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में क्लब के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी और पर्यावरण संरक्षण के साथ ही शहर में और भी सामाजिक कार्यों करने के लिए अपनी कटिबद्धता दर्शाई ।

यह साइकिल यात्रा छत्तीसगढ़ महतारी चौक से प्रारंभ होकर के रायपुर शहर के विभिन्न हिस्सों से होता हुआ अग्रसेन चौक समता कॉलोनी में समाप्त हुई। रैली समाप्ति स्थल पर अग्रसेन जनकल्याण समिति के सभी सदस्यों के द्वारा धूमधाम से सभी का स्वागत किया गया ,जलपान वितरण के साथ ही साथ सभी साइक्लिस्ट का स्मृति चिन्ह के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। अग्रसेन चौक पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक अग्रवाल, डेप्युटी कमिश्नर, नगर निगम रायपुर थे।

उन्होंने अग्रसेन चौक पर ध्वजारोहण किया एवं अपने उद्बोधन में सभी लोगों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आजादी का मतलब अनुशासन रहित होना नहीं होता वरन् अपने आप को संयमित और अपने आसपास घटित हो रहे चीजों के प्रति जागरूक होकर के गलत का विरोध और सही का पक्ष लेना भी होता है। शहर में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग देना भी एक प्रकार की राष्ट्रभक्ति है । आजाद ख्याल रखकर सभी को देश की उन्नति के लिए सहयोग करना चाहिए,

इस गरिमामय कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अमर बंसल ने अपने ओजपूर्ण भाषण से एक अलग ही समा बांध दिया और सभी साइकिलिस्ट लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा की ऐसे ही उत्साही लोगों के कारण कुछ वर्षो में पृथ्वी में बढ़ रही गर्मी को कम किया जा सकता है और अपने कार्यों के लिए यदि साइकिल का उपयोग करेंगे तो आने वाले समय में हमें किसी भी ऊर्जा स्त्रोत के प्रति निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम को मूर्त रूप देने मे सी 3 क्लब के भार्गव आयंगर ने रोटरी कैपिटल के गोपाल तावनिया एवं अग्रसेन जनकल्याण समिति के विकास अग्रवाल के साथ मिलकर किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कैपिटल के सचिव गौरव शर्मा, प्रदीप झंड, नरेश जादवानी, भागीरथ चांडक, जे पी शाह, आदित्य झा, . अनुराग श्रीवास्तव, एस एस वालिया,मुरली केवलानी, विजय नथानी । अग्रसेन जनकल्याण समिति से सुरेश अग्रवाल हनुमान प्रसाद अग्रवाल ,कैलाश मुरारका , सचिव मनोज अग्रवाल विकास अग्रवाल, अमित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news raipur

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर लगातार झूठ बोल रहे हैं भाजपाई*
Next भाजयुमो की नवनियुक्त कार्यकारिणी की परिचयात्मक बैठक संपन्न

Related Stories

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026
विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*

November 4, 2026

Recent Posts

  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, सेवा कार्यकाल भी बढ़ा
  • विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*
  • राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को*

You may have missed

अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, सेवा कार्यकाल भी बढ़ा

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.