रायपुर। ओल्ड लिसनर्स ग्रुप आँफ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल देवांगन ने बताया कि- ओल्ड लिसनर्स ग्रुप आँफ छत्तीसगढ़ जोन के तत्वधान में शुक्रवार को महान गायक मोहम्मद रफी साहब की 97 वां जन्मदिन के अवसर पर कलाकार दिवस के रूप में विभिन्न कलाकारों को सम्मान किया और फूलों के साथ स्वागत एवं मेडल प्रदान किया गया। ओल्ड लिसनर्स ग्रुप आँफ इंडिया के डारेक्टर महेन्द्र मोदी ने 2005 में मुंबई में कलाकार दिवस के रूप में मनाने की शुरूवात हुई थी। सभी प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ में भी विगत 3 वर्ष से यह कार्यक्रम कलाकार दिवस के रूप में मनाई जा रही है। महान गायक के गीतों को विभिन्न कलाकार उसके जन्मदिवस पर रफ़ी साहब को याद किया जा रहा है।
