Skip to content
August 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • तृतीय राज्य स्तरीय कैडेट, जूनियर एवं सीनियर ग्रेपलिंग-कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भोजपुरी साहित्य सम्मेलन इकाई रायपुर के माध्यम से संपन्न 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

तृतीय राज्य स्तरीय कैडेट, जूनियर एवं सीनियर ग्रेपलिंग-कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भोजपुरी साहित्य सम्मेलन इकाई रायपुर के माध्यम से संपन्न 

Purushottam Manhare August 18, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ ग्रेपलिंग-कुश्ती संस्था के सचिव के. हेमंत कुमार ने बताया कि स्व. राकेश गौतम स्मृति में तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग-कुश्ती में कैडेट, जूनियर व सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ ग्रेपलिंग-कुश्ती संस्था एवं भोजपुरी साहित्य सम्मेलन इकाई रायपुर के संयुक्त तत्वधान में  15 व 16 अगस्त 2023 को भोजपुरी भवन, बिरगांव में संपन्न हुआ।

उन्होंने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 12 जिलों से 200 से भी अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भोजपुरी साहित्य समाज इकाई के अध्यक्ष मुक्तिनाथ पाण्डेय व छत्तीसगढ़ ग्रेपलिंग-कुश्ती संस्था के अध्यक्ष जेपी सिंह एवं समाज के अन्य सम्माननीय अतिथियों के द्वारा 15 अगस्त को संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता के शुभारंभ के समय उद्घाटन मैच स्वरूप सर्वप्रथम सब-जूनियर वर्ग के नन्हें खिलाड़ियों के आकर्षक मैच हुआ तत्पश्चात कैडेट वर्ग के मैच आरंभ किए गए।
दूसरे दिन 16 अगस्त को सुबह जूनियर एवं सीनियर प्रतिभागियों की प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। प्रतिभागियों की संख्या काफी ज्यादा थी इस वजह से समापन का कार्यक्रम रात्रि 7:30 तक चलता रहा समापन के कार्यक्रम में भोजपुरी साहित्य समाज के समस्त पदाधिकारी तथा जिला इकाई एवं राजकीय इकाई के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।
प्रथम दिन सब-जूनियर व कैडेट वर्ग में संकल्प निषाद-स्वर्ण, परकार निषाद-रजत, मानित अग्रवाल-स्वर्ण, अभिक वैष्णव-रजत व शिव गोपाल-कांस्य, परशुराम-स्वर्ण, पीयूष यादव-स्वर्ण, दिव्यान्श तिवारी-स्वर्ण, साहिल कौशिक-रजत, सत्यम साहू-स्वर्ण, देवेश भार्गव-रजत, नयम यादव-स्वर्ण, सुधीर वर्मा-स्वर्ण, सिद्धार्थ पाण्डेय-स्वर्ण, आयुष्मान तिवारी-स्वर्ण, गीतांजली-स्वर्ण, श्रीनिका दीक्षित-स्वर्ण, वाणी साहू-स्वर्ण, पूर्वी निषाद-रजत, दिव्या यादव-स्वर्ण, निधि साहू- स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इस राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग-कुश्ती प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप का किताब 30 गोल्ड मेडल के साथ दुर्ग को मिला एवं उपविजेता चैंपियन का ख़िताब रायपुर ने जीता। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ ग्रेपलिंग-कुश्ती संस्था उपाध्यक्ष डॉक्टर विनय यादव, कोषाध्यक्ष चिंतामणि चक्रधारी, संयुक्त सचिव मोहम्मद रियाज खान, तकनीकी संचालक कार्तिक स्वामी मुदलियार, सहायक संचालक अंतरा सारथी व प्रियंका साहू, रायपुर ग्रेपलिंग की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमति शिल्पा दीक्षित के साथ-साथ ग्रेपलिंग-कुश्ती संस्था के अन्य भी उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg CgRaipur news

Post navigation

Previous पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के उपायों के संबंध में प्रदीप गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) की अध्यक्षता में प्रदेश के समस्त यातायात समीक्षा बैठक संपन्न हुई
Next कलिंगा विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.