बलौदाबाजार । न्यू विस्टा लिमिटेड रिसदा सीमेंट संयंत्र ने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बहूत ही धुमधाम से मनाया । इस अवसर पर क्लस्टर हेड राजू रामचंदन सहित सहित सभी विभागाध्यक्ष, सुदीक्षा लेडिज क्लब की अध्यक्ष जंयती रामचंदन, कर्मचारीगण तथा उनके परिवार बडी संख्या में उपस्थित थे । सर्वप्रथम श्री राजू रामचंदन के ध्वजारोहण के पश्चात् राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी गयी तथा भारतमाता के जयकारे का उदघोस के साथ भव्य गणवतंत्र दिसव कार्यक्रम की शुरुआत की गयी । तत्पश्चात् उन्होने परेड की सलामी ली तथा निरीक्षण किया । इसके उपरांत उन्होने अपने अपने ओजस्वी उद्बोधन में सर्वप्रथम सभी को 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा इसके महत्व को बताते हुए सभी को राष्ट्रप्रेम तथा सदभावना की बात कही । उन्होने आगे देश की क्रमिक विकास प्रक्रिया को विस्तार से बताते हुए कहा कि संयंत्र देश के विकास की धुरी है जब संयंत्र भलीभंति चलते है तब विकास का पहिया धुमा है । उन्होने चार बिन्दूओं पर विशेष बल देते हुए कहा कि संयंत्र के कर्मचारियों को सिर्फ लक्ष्य अनुरुप उत्पादन ही हमारा ध्येय नही है अपितु पूरी सुरक्षा एवं सावधानी के साथ कार्य करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करना महत्वपूर्ण है इसके अलावा कार्य की गुणवत्ता में निरंतरता एवं प्रतिबद्धता भी आव यक है । कार्य परिसर एवं समस्त वातारण की स्वच्छता को बनाए रखने पर जोर दिए । संयंत्र के कार्य के साथ ही साथ परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को निर्वहन करते हुए आगे बढने हेतु प्रेरित किये ं।
कार्यक्रम की अगली कडी में सुदीक्षा लेडिस क्लब की ओर से बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत किये ।
इसके उपरांत मिडिल स्कूल कुकुर्दी की बालिकाओं ने बेटी बचाओ बेटी बचाओ थीम पर भव्य नाटक की प्रस्तुति देकर बेटी को आगे बढाने का संदेश दिया । तदुपरांत सी.एस.आर कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र से आई प्रशिक्षार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत पेरोडी सांग पर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी । कार्यक्रम की अगली कडी में मनमोहन सिंह ने कांगो वादन किया तथा पीलाराम साहू और जितेन्द्र आगरे ने गीत गाए ।
कार्यक्रम की अगली कडी में रस्सा खींच का फाईनल मैच खेला गया । इसके तुरंत बाद भारत के इतिहास तथा छत्तीसगढ पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी हुआ जिसमे लोगो ने उत्साह से भागा लिया एवं जवाब दिये । इसके उपरांत क्लस्टर हेड श्री राजू रामचंदन एवं सुदीक्षा लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती जंयती रामचंदन ने कार्यक्रम मे प्रस्तुति देने वाले सभी प्रतिभागियों तथा सुरक्षा पर बेहतर कार्य करने वाले सुरक्षाकर्मियों को पुरस्कार प्रदान कर उन्हे सम्मनित किये ।
