रायपुर । छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति ने छत्तीसगढ़ में पूर्णशराबबंदी करवाने हेतु पूर्ण शराबबंदी मुहिम तेज करते हुए तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिरी, पाड़ाभाट, खपरीडीह और पलारी ब्लाक के ग्राम ससहा के पंचायत समिति को ग्रामसभा में पूर्ण शराबबंदी प्रस्ताव पारित करने हेतु आवेदन पंचायत जनप्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष गोवर्धन पाल और सचिव धर्मेन्द्र बैरागी द्वारा सौंपा गया।
