रायपुर । क्रिसमस-ड़े के अवसर पर आज 25 दिसंबर, को सामाजिक संस्था, अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने रामनगर की झुग्गी बस्तियों में जीवन व्यतीत करने वाले निराश्रित, असहाय, असमर्थ, वृद्ध महिलाओं, बुज़ुर्गों बच्चों को ठण्ड से बचने के लिए कंबल और शाल बांटकर ठण्ड से राहत देने का प्रयास किया। संस्थापक, मो. सज्जाद खान एवं सदस्यों ने ज़रूरतमंदों के घर जाकर सर्वे के आधार पर समाज के पिछड़े, निर्धन परिवारों को वरीयता क्रम में मदद करने की पहल की। संस्था प्रतिवर्ष सभी धर्म समाज के पावन पर्व पर दीपावली, ईद, गुरुनानक जयंती, क्रिसमस जैसे त्योहार मे जरूरतमंद लोगो के चेहरें पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से विषेश तौर पर इस तरह का मानवीय कार्य संस्था 26 वर्षों से करते हुए आ रही हैं ।
संस्था यह वितरण कार्य हर धर्म के पावन अवसर पर एवं समाज में जागरूकता फैलाने के उपदेश्य से प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से करते आ रही है एवं आवश्यकतानुसार समय-समय पर संस्था द्वारा अगले चरण में ज़रूरतमंदों को कंबल, गर्म कपड़े वितरण करने का कार्य जारी रहेगा।
इसके अतिरिक्त संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के *359वें दिन* में शासकीय डीकेएस अस्पताल में दूर दराज गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया।






![]()


आजके कार्यक्रम में संस्थापक, मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, प्रतिमा गजभिये, अनमोल जैन, मुकेश बम्बोड़े एवं अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
