रायपुर।
भूपेश सरकार के खिलाड़ी खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भूपेश सरकार के खेल विरोधी नीति के कारण काले दिवस के रुप में मनाया गया। भाजयुमो प्रदेश खेल एवं कला सह प्रमुख अमन यादव ने बताया छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधत्व करते हुए हमेशा राज्य को गौरान्वित किया है। लेकिन पिछले कुछ वर्षो से राज्य सरकार के खिलाड़ी विरोधी नीति से छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का मनोबल पूरा तरह से टूट चुका हैं। आज प्रदेश के खिलाड़ियों को मान सम्मान नहीं मिल रहा हैं तथा अपने मूल सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा हैं।
खिलाड़ियों के मांग इस प्रकार हैं ।






![]()


खेल अलंकरण समारोह का आयोजन प्रति वर्ष तय तिथि 29 अगस्त पर किया जाए। तथा पीछले 4 वर्षों का प्रोत्साहन राशि खिलाड़ियों को दिया जाए।
विलंबित उत्कृष्ठ खिलाड़ियों की घोषणा तत्काल प्रभाव से किया जाए।
उत्कृष्ट खिलाड़ी खेल नियम में संशोधन कर जूनियर पदक विजेता खिलाड़ियों को भी शासकीय नौकरी की लिए पात्र किया जाये।
खेल विभाग में रिक्त पदों में भर्ती किया जाए।
कोच की भर्ती किया जाए।
खेलों इंडिया के पदक विजेता प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दिया जाए।
इन सभी खिलाड़ियों के महत्त्वपूर्ण विषय को लेकर प्रदेश के खिलाड़ी सड़क पर उतरकर तेलीबांधा तालाब से कलेक्ट्रेट परिसर तक काली पट्टी और काला बलून लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर मुख्य्मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, महामंत्री उपकार चंद्राकर, तुषार चोपड़ा जिला मंत्री भाजपा रायपुर शहर,प्रदेश उपाध्यक्ष रीतेश मोहरे, रोहित महेश्वरी, सह कार्यालय मंत्री समीर फरीकार, मीडिया प्रभारी विकास मित्तल, सह मीडिया प्रभारी मनिष देवांगन,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल तिवारी,जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, महामंत्री प्रणय साहू,प्रतीक साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य SM जिला,जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव, उपाध्यक्ष मिनी पांडेय, जिला खेल एवं कला प्रमुख धर्मेश वर्मा, कैलाश बेहरा,राजेश तांडी,आशुतोष दुबे,देवेंद्र बघेल,खेमा सागर हीयल,सौरभ बावरिया,सेवन,साइमन,विभिन्न जिला के खिलाड़ी गण प्रणव शंकर साहू अनूप यदु, कल्पना साहू, विश्वनाथ पाठक, पूरी गोस्वामी, प्रशांत तेजा, मोहन राव, लक्की मरकाम, जयंत कोर्स, विजय माहेश्वरी, कोमल माहेश्वरी, राहुल, शुभम निषाद,सहित सैकड़ों खिलाड़ी गण भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
