Skip to content
June 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • खेल के क्षेत्र में हो रहा विस्तार, खिलाडिय़ों के लिए बन रहे एकेडमी-खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  उमेश पटेल*
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

खेल के क्षेत्र में हो रहा विस्तार, खिलाडिय़ों के लिए बन रहे एकेडमी-खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  उमेश पटेल*

Purushottam Manhare August 29, 2023

 

रायगढ़, 29 अगस्त 2023/ 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायगढ़ शहर के खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों को रायगढ़ स्टेडियम में लगभग ढ़ाई करोड़ रूपये से अधिक की लागत से तैयार की गई सुविधाओं की सौगात खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के हाथों मिली। रायगढ़ स्टेडियम में पहले से मौजूद सुविधाओं को अपग्रेड किया गया है। साथ ही विभिन्न खेलों के अभ्यास के लिए नये मैदान व संसाधनों की व्यवस्था की गयी है।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महान हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष 29 अगस्त को देशभर में खेल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेरणा एवं खेल के परिणाम स्वरूप ही हम दुनिया में बहुत दिनों तक हॉकी खेल में आगे रहे। उन्होंने सभी को खेल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आज खेल दिवस के अवसर पर रायगढ़ स्टेडियम का जीर्णोद्वार किया गया है, जिससे खिलाडिय़ों को यहां सभी प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवायी गयी है। खेल मंत्री श्री पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुझे जब खेल मंत्रालय का कार्यभार मिला तो सिर्फ 2 एकेडमी थे जो रनिंग में नहीं थे। आज 24 एक्सीलेंस सेंटर, 9 बोर्डिंग और रेसीडेशिंयल एकेडमी है और 7 अन्य बनने जा रहे है। इस प्रकार पिछले चार साल में 40 एकेडमी हो चुके है। हमारा लक्ष्य हर जिले में एक एकेडमी का निर्माण करना था लेकिन आज इंफ्रास्ट्रक्चर डेव्लपमेंट होता गया तो एक ही स्टेडियम में कई एकेडमी खोलने का मौका मिला और संख्या लगातार बढ़ती चली गयी है। इसी तारतम्य में आज रायगढ़ स्टेडियम अपने नये स्वरूप में परिलक्षित हो रहा है। जिससे खिलाडिय़ों को खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे का मौका मिलेगा। खेल मंत्री श्री पटेल ने जिंदल फाउण्डेशन एवं जिला कलेक्टर को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर खेलमंत्री श्री पटेल ने मोबाईल वेटेनरी क्लीनिक वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
विधायक श्री प्रकाश नायक ने कहा कि रायगढ़ स्टेडियम का जीर्णोद्धार हुआ है, स्टेडियम में जिम, बैडमिंटन और बास्केटबाल कोर्ट, स्विमिंग पुल, टेबल टेनिस हाल में सुविधाओं के साथ मुख्य गैलरी और पेवेलियन की सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। पूर्व में रायगढ़ स्टेडियम के जिम में काफी पुराने उपकरण थें, जिसे स्टेडियम के कायाकल्प के साथ इसे भी अब पूरी तरह से चेंज कर दिया गया हैं। जिससे शहरवासियों के साथ ही यहां खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मंत्री के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षो में प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को संवारने का काम हुआ है। जिससे खेल का एक जबरदस्त माहौल बना और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने कहा कि खेल दिवस के उपलक्ष्य में एक बहुत अच्छी अधोसंरचना यहां पर उपलब्ध करायी जा रही है। खेल मंत्री एवं स्थानीय विधायक की पहल पर आगे भी खिलाडिय़ों को ऐसी सुविधा मिल पायेगी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि सीएसआर मद के तहत शहर के रायगढ़ स्टेडियम में लगभग ढ़ाई करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार का काम हुआ है। उन्होंने जिंदल समूह को बधाई देते हुए कहा कि इतने कम समय में पूरी क्वालिटी के साथ उन्होंने काम किया है। चक्रपथ में ऊंचाई कार्य में भी जिंदल समूह का सहयोग मिल रहा है। जिससे आने वाले बारिश में वहां होने वाली दिक्कतों से शहरवासियों को छुटकारा मिल जाएगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी, जिंदल के ईडी श्री सब्यासाची बंदोपाध्याय, श्रीमती अनंदिता बंदोपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री सलीम नियारिया, श्री शाखा यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता गुप्ता, श्रीमती रानी चौहान, जेएसपीएल श्री संजीव चौहान, श्री रामचंद्र शर्मा सहित जिले के खिलाड़ीगण एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।
*अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्लेयर विसेन्ट लकड़ा का किया गया सम्मान*
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ मुख्यालय के ग्राम-सिथरा के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री विसेन्ट लकड़ा का खेल दिवस के अवसर पर सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री लकड़ा भारतीय हॉकी टीम के सेंटर फारवर्ड के रूप में दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया था। उन्होंने 1978 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में खेले गए हॉकी विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व किये थे। इसी प्रकार आज खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विसेन्ट लकड़ा के साथ ही जिले के अन्य वरिष्ठ खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया। जिसमें श्रीमती आशा त्रिपाठी को हॉकी के लिए, श्री प्रेम किशोर प्रधान को बॉक्सिंग में, श्री मुकेश चटर्जी को फुटबाल, क्रिकेट, हॉकी सहित अन्य खेलो के लिए, श्री राजेश पटनायक को कबड्डी, श्री उपेन्द्र सिंह ठाकुर को बैडमिंटन, श्री विनोद अग्रवाल को टेबिल टेनिस, श्री एलेक्जेन्डर को हॉकी, श्री जेम्स वर्गीस को फुटबाल एवं श्री विनित पाण्डेय को बास्केट बाल में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।
*वुडन बैडमिंटन कोर्ट, बॉस्केट बाल का नया कोर्ट भी बनाया गया*
स्टेडियम में दो विश्व स्तरीय वुडन बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है। व संपूर्ण हॉल का जीर्णोद्धार किया गया। जिसके तहत वुडन कोर्ट में हाई क्लास 5 एमएम मैटिंग बिछाया गया हैं, सुविधाओं का विस्तार करते हुए हॉल के अंदर वॉशरुम व चेंजिंग रूम, रिसेप्शन कंपार्टमेंट व प्रवेश द्वार की मरम्मत की गई हैं। रायगढ़ स्टेडियम में वर्तमान में एक बास्केट बॉल कोर्ट है। उसके जीर्णोद्धार के साथ ही एक नया बास्केटबाल कोर्ट भी तैयार किया गया है। जिससे अब गल्र्स और बॉयज के लिए अलग-अलग बास्केटबाल कोर्ट की सुविधा मिल पाएगी। इसके साथ ही दोनों कोर्ट के बाहर जाली दार फेंसिंग व लाईटिंग की व्यवस्था की जा रही है। स्विमिंग पुल की साज-सज्जा कर, घास एवं वृक्षारोपण जैसे कार्य कर लिया गया गया है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री 30 अगस्त को बेरोजगारी भत्ते के तहत अंतरित करेंगे 34.55 करोड़ रुपए की राशि*
Next देश और दुनिया को हम अपनी संस्कृति से अवगत करा रहे हैं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल*

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • 865215771781406161
  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

You may have missed

865215771781406161
  • Uncategorized

865215771781406161

June 14, 2026
Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Uncategorized

Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl

June 14, 2026
Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • Uncategorized

Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda

June 13, 2026
most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:

June 13, 2026

Recent Posts

  • 865215771781406161
  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.