Skip to content
October 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार*

Purushottam Manhare September 3, 2023

 

*52 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित*

रायपुर, 03 सितंबर 2023/ शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में 05 सितंबर 2023 को प्रातः 10 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे और अति विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव होंगे।

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 52 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 48 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 48 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रूपाए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

*राज्य स्मृति पुरस्कार*

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के 04 महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर 04 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें रायपुर जिले की प्रधान पाठक सुश्री ममता अहार को ’’डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार’’, कोण्डागांव जिले की प्रधान अध्यापक श्रीमती मधु तिवारी को ’’डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार’’, रायगढ़ जिले की व्याख्याता श्रीमती रश्मि वर्मा को ’’डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार’’ और खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले की शिक्षक एलबी श्रीमती इन्दिरा चन्द्रवंशी को ’’ गजानन्द माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया जाएगा।

*राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022*

राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2022 से सम्मानित होने वाले 48 शिक्षकों में से कांकेर जिले के शिक्षक एल.बी.  कृष्णपाल राणा और शिक्षक एल.बी. श्रीमती रूखमणी साहू, नारायणपुर जिले के सहायक शिक्षक एल.बी.  देवेन्द्र कुमार देवांगन और प्रधान पाठक श्रीमती ब्रजेश्वरी रावटे, जगदलपुर जिले के शिक्षक  महेश कुमार सेठिया और व्याख्याता  रमेश कुमार उपाध्याय, दंतेवाड़ा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. खेमलाल सिन्हा और उच्च श्रेणी शिक्षक श्रीमती उषा भूआर्य, बालोद जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. श्रवण कुमार यादव और सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती पुष्पलता साहू, राजनांदगांव जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. श्री तुलेश्वर कुमार सेन और शिक्षक एल.बी. श्री पारूल चतुर्वेदी, दुर्ग जिले के प्रधान पाठक श्री यशवंत कुमार पटेल और शिक्षक एल.बी. सुश्री के. शारदा, कबीरधाम जिले की शिक्षक श्रीमती यक्ष चंद्राकर और प्रधान पाठक श्री शिव कुमार बंजारे, बेमेतरा जिले की शिक्षक एल.बी. श्रीमती ज्योति बनाफर और व्याख्याता एल.बी. श्रीमती सुषमा शुक्ला शर्मा, महासमंुद जिले के व्याख्याता एल.बी.  अनिल कुमार प्रधान और सहायक शिक्षक एल.बी.  डोलामणी साहू, गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. श्री संतोष कुमार तारक और सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती लताबेला मोंगेंरे के नाम शामिल है।

इसी प्रकार वर्ष 2022 राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए रायपुर जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. श्री उत्तम कुमार देवांगन और सहायक शिक्षक एल.बी. डॉ. श्रीमती गोपा शर्मा, धमतरी जिले के व्याख्याता एल.बी. श्री राजूराम साहू और सहायक शिक्षक एल.बी. श्री दीनबुधु सिन्हा, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. श्री विनोद कुमार डड़सेना और प्रधान पाठक श्रीमती आशा साहू, जांजगीर चांपा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी और व्याख्याता एल.बी.  अनुराग तिवारी, रायगढ़ जिले के व्याख्याता एल.बी. भोजराम पटेल और सहायक शिक्षक एल.बी. श्री संतोष कुमार पटेल, बिलासपुर जिले के व्याख्याता एल.बी.  सुशील कुमार पटेल और सहायक शिक्षक एल.बी.  रामधन पटेल, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती अदिति शर्मा और सहायक शिक्षक एल.बी. श्री भीष्म प्रसाद त्रिपाठी, कोरबा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी.  गोकुल प्रसाद मार्बल और शिक्षक  मुकुन्द केशव उपाध्याय, जिला सक्ती के सहायक शिक्षक एल.बी.  पुष्पेन्द्र कुमार कौशिक और सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती मीरा देवांगन, कोरिया जिले के सहायक शिक्षक एल.बी.  रूद्र प्रताप सिंह राणा और व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनोद पाण्डेय, सूरजपुर जिले की व्याख्याता श्रीमती निशा सिंह और सहायक शिक्षक एल.बी.  दिनेश कुमार साहू, सरगुजा जिले की व्याख्याता श्रीमती अनामिका चक्रवर्ती और व्याख्याता एल.बी.  अंचल कुमार सिन्हा, बलरामपुर जिले के व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य श्री बाबूलाल लहरे और सहायक शिक्षक एल.बी.  रमेश कुमार साकेत का नाम शामिल है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news Raipur

Post navigation

Previous बढ़ती बलात्कार की घटना और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में अभाविप ने फूका सरकार का पुतला
Next संगिनी महिला मंडल समता कॉलोनी द्वारा एम्स हॉस्पिटल( टाटीबंध) में इलाज करवाने आए मरीजों उनके परिजनों एवं जरूरतमंदों को भरपेट भोजन प्रसादीएवं खीर पुरी का वितरण किया गया

Related Stories

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile
  • Alev Giris Guvenli ve Eglenceli
  • En popüler masalar Pin Up indir apk ile
  • Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In
  • Hoe kies je een casinowebsite?

You may have missed

Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile
  • Uncategorized

Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile

October 9, 2026
Alev Giris Guvenli ve Eglenceli
  • Uncategorized

Alev Giris Guvenli ve Eglenceli

October 9, 2026
En popüler masalar Pin Up indir apk ile
  • Uncategorized

En popüler masalar Pin Up indir apk ile

October 9, 2026
Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In
  • Uncategorized

Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In

October 8, 2026

Recent Posts

  • Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile
  • Alev Giris Guvenli ve Eglenceli
  • En popüler masalar Pin Up indir apk ile
  • Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In
  • Hoe kies je een casinowebsite?
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.