रायपुर । छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार (सिन्हा)दक्षिण मंडल रायपुर द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 25दिसम्बर को डड़सेना कलार (सिन्हा) समाज भवन परिसर मोतीनगर बोरियाखुर्द में किया गया जिसमें 12बजे सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान का पूजा आरती कर सम्बंध नामक पत्रिका का विमोचन किया गया। 1बजे बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति किया गया।1बजे स्नेह भोज दोपहर 1.30 को युवक -युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन महिला मंच श्रीमती रानी सिन्हा द्वारा किया गया,
साथ ही 25 दिसम्बर को मुख्यतिथि के रूप में उद्योग मंत्री कवासी लखमा व रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र विधायक बृज मोहन अग्रवाल साथ ही विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा का सत्कार समारोह कलार समाज रायपुर दक्षिण मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा जी द्वारा किया गया।
जिसमें प्रदेश भर के युवक युवती और स्वजातीय बंधुओं ने लगभग 5000 से 6000 की संख्या में उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर जिला यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष पलाश मल्होत्रा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा यूथ कांग्रेस के प्रचार प्रसार मंत्री गिरीश दुबे जी कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित हुए। डड़सेना कलार समाज के प्रदेश संरक्षक श्री भोजराम डड़सेना जी प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिन्हा प्रदेश महामंत्री श्री प्रेमलाल सिन्हा जी जिला अध्यक्ष भूषण लाल सिन्हा उपस्थिती मे संबंध नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया।बाहर से आए हुए युवक युवतियों के परिचय के लिए अलग मंच का निर्माण किया गया था। मुख्य अतिथि के संबोधन के लिए अलग से मंच की व्यवस्था थी जिससे कि परिचय सम्मेलन में किसी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो। इसके अलावा मंडलेश्वर पन्नालाल सिन्हा के द्वारा बोरिया स्थित जमीन जिसे समाज ने 08 वर्षो से आरक्षित रखा है को समाज के नाम करने पर सरकार पर जोर डाला और कहा की एक समाज के लिए चार सामुदायिक भवन व छात्रावास है दूसरी ओर हमारे समाज के प्रति उदासीनता अच्छी बात नहीं है और आये हुए तीनो अतिथियों मंत्री लखमा विधायक बृजमोहन अग्रवाल , श्रीमती संगीता सिन्हा को अवगत कराया गया। इस आरक्षित भूमि पर कार्य अतिशीघ्र करने का निवेदन किया जिसे आये हुए तीनो नेताओं ने मिला कर कार्य करने का आश्वासन दिया। अंत मे तीनो नेताओं को समाज का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी संरक्षक कृपा राम सिन्हा सचिव प्रेमप्रकाश गजेन्द्र कोषाध्यक्ष डोमार सिन्हा क्षेत्राधिकारी मेवालाल सिन्हा प्रेमनाथ सिन्हा कुँवर विजय सिन्हा बिहारी लाल सिन्हा चंद्र प्रकाश सिन्हा साथ ही वार्ड प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।








