रायपुर ।स्वच्छता जागरूकता का बड़ा संदेश देने बूढ़ा तालाब में 16 सितंबर को शाम 5 बजे रायपुर रोवर्स की टीम इंडियन स्वच्छता लीग के मुक़ाबले में उतरेगी। हर व्यक्ति को साफ़ सफ़ाई के प्रति सजग करने बनी इंडियन रोवर्स की इस टीम के कप्तान अमिताभ दुबे हैं, जिनके साथ एक बार फिर पूरा शहर एक जुट होगा । इस अवसर पर मशहूर इंडियन रोलर्स बैंड के युवा धमाकेदार प्रस्तुति से इस लीग मुक़ाबले में रायपुर की दावेदारी का आगाज़ करेंगे । रायपुर मेयर श्री एजाज़ ढेबर , सभापति प्रमोद दुबे , नेता प्रति पक्ष मीनल चौबे , स्वच्छता प्रमुख नागभूषण राव सहित स्वच्छ भारत मिशन, नगर निगम और शहर के नागरिको की बड़ी संख्या में इस दौरान मौजूदगी होगी ।इस कार्यक्रम में शामिल युवाओं, बच्चों,महिलाओं और सभी नागरिकों को रायपुर नगर निगम उनको जागरूकता के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा
