किरंदुल।
किरन्दुल-किरंदुल नगरपालिका के द्वारा शनिवार को इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत बंगाली कैंप तालाब की सफाई एवम स्कूली छात्रों द्वारा शपथ ग्रहण,गार्डन मे मूर्ति की सफाई,प्लास्टिक वेस्ट से बने गमले को लगाया गया।एवम स्वच्छता दीदियों द्वारा पालस्टिक वेस्ट से बनाए गए गुलदस्ते को कप्तान को दिया गया तथा मणिकंचन केंद्र से गांधी नगर तक रैली निकाली गई।जिसमें पार्षद राजेंद्र मृणाल राय,इला पटेल,गायत्री साहू पालिका टीम कप्तान , जनप्रतिनिधिगण वार्ड पार्षद मुख्य नगर पालिका अधिकारी , उपअभियंता , जिला समन्वयक , ए. पी .एम.,स्वच्छता दीदियां , ब्रांड अम्बेसेडर एवं पालिका के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए I








