एस एच अज़हर दंतेवाड़ा बचेली-
आकाशनगर जाने वाली मार्ग पर मोड क्रं. 1 से पहले स्क्रीनिंग प्लांट निक्षेप 10,11 अ के पास आज 17 सिंतबर, रविवार को पिकअप वाहन पलटने से करीब 16 लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार यह घटना शाम करीब 6 बजे की बताया जा रही है। घायलों को तत्काल बचेली अपोलो अस्पताल लाया गया। घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। 16 लोगों में 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। इन चारों में दंतेवाड़ा के त्रिनाथ यादव, चंदेनार से सहदेव कुमार, लखनपुरी कांकेर से राम कुमार यादव, कुआकोंडा से अविनाश मंडावी है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में करीब 20 लोग सवार थे। अन्य गंभीरों में शरण कुमार, भरतलाल, प्रेम यादव, चंादनी नाग, बुधरी कर्मा, निशा, सुशीला नाग, भीमे, पीताबंर यादव, निलेश कड़यामी, सन्नु हेमला है।
पिकअप वाहन सीजी 18 क्यू 5650 जो कि गायतापारा टेटम के रहने वाला राधे राम यादव की गाड़ी है और वह स्वयं गाड़ी चला रहा था। वाहन में सवार व्यक्ति ने बताया कि मोड़ के पास अचानक हैंड ब्रेक लगने के कारण वाहन घुमकर पलट गया जिसमे डाला में बैठे सभी लोग गिर गये। सभी विश्वकर्मा पूजा देखकर खनन क्षेत्र से वापस बचेली की ओर लौट रहे थे तभी यह घटना घटी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व सीआईएसएफ मौके पर पहुॅचकर जायजा लिया गया। एसडीओपी कमलजीत पाटले एवं भांसी नगर निरीक्षक जय सिंह अपोलो अस्पताल पहुॅचकर घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।






![]()


