Raipur.
माता शबरी की कर्मभूमि एवं भगवान शिवरीनारायण की पुण्य धारा में जल झूलनी एकादशी का पर्व 26 सितंबर, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा, सायंकालीन बेला में शिवरीनारायण मठ से भगवान की झांकी शाम 4:00 बजे नगर भ्रमण करते हुए महानदी की त्रिवेणी संगम तट पर में ले जाया जाएगा जहां भगवान को जल विहार करा कर शोभायात्रा पुन: शाम 6:00 बजे शिवरीनारायण मठ वापस पहुंचेगी। इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज विशेष रूप से श्रद्धालु भक्तों के साथ उपस्थित रहेंगे।
