Skip to content
October 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राजनैतिक स्वार्थ के लिए गलत आंकड़े प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ की जनता को अपमानित कर रहे हैं भाजपा नेता
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

राजनैतिक स्वार्थ के लिए गलत आंकड़े प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ की जनता को अपमानित कर रहे हैं भाजपा नेता

Purushottam Manhare September 25, 2023

 

*भाजपा का परिवर्तन यात्रा केवल बाहरी नेताओं के भरोसे, न स्थानीय नेता है, न ही कार्यकर्ता*

बलौदाबाजार। जिला कांग्रेस बलौदाबाजार के अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने भाजपा के परिवर्तन यात्रा और चुनावी सभा के लिए आज भाजपा नेताओं के दौरे पर तंज कसते हुए कहा है कि अपनी विश्वसनीय खत्म हो जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता नए-नए केंद्रीय मंत्रियों को बुलाकर उनसे लगातार झूठ बुलवाने का काम कर रहे हैं। भाजपा के नेता बेरोजगारी और अपराध के गलत आंकड़े प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ की जनता को अपमानित कर रहे हैं। वादाखिलाफी भाजपा का राष्ट्रीय चरित्र है, अपराध में नंबर वन भाजपा शासित राज्य है, छत्तीसगढ़ तो 18वें क्रम पर है भूपेश सरकार में अपराध लगातार नियंत्रित हुए हैं और सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य तो छत्तीसगढ़ है। भाजपा के नेता यह भूल गए कि रमन सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 22.2 प्रतिशत हुआ करता था, जो भूपेश सरकार आने के बाद लगातार कम हुआ है। विगत 1 साल से छत्तीसगढ़ देश भर में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य है, आधा फ़ीसदी से भी कम बेरोजगारी दर है छत्तीसगढ का। लेकिन दलिय चाटुकारिता में देश के केंद्रीय मंत्री व भाजपा के नेता बेशर्मी से झूठ बोल कर छत्तीसगढ़ की जनता को अपमानित कर रहे हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि भूपेश पर भरोसे की सरकार के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के सारे पैंतरे नाकाम हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में आरएसएस और भाजपा का धर्मांतरण और सांप्रदायिकता का एजेंडा फेल हो गया है।सबसे ज्यादा धर्मांतरण भाजपा के शासन में ही हुआ है।कवर्धा, नारायणपुर और बिरनपुर में भी भाजपा का षड्यंत्र उजागर हो गया।रमन राज के भाजपा के वादाखिलाफी, कुशासन और भ्रष्टाचार की कलई खुल चुकी है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी अब यह मान चुका है कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता दागी और अविश्वसनीय हो चुके हैं और जनता का विश्वास पूरी तरह से खो चुके हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने ठान लिया है कि परिवर्तन तो करना है लेकिन 2024 में केंद्र की मोदी सरकार का।
जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि 2014 से 2018 तक केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार थी और छत्तीसगढ़ की जनता पर सबसे ज्यादा अत्याचार भी इन्हीं चार सालों में हुए। आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन के अधिकार से वंचित किया। गरीबों को आवास से वंचित किया। किसानों को बोनस के नाम पर ठगे। फर्जी मामलों में हजारों आदिवासियों को जेलों में बंद किया, लाखों लोग पलायन के लिए मजबूर किए गए, हजारों स्कूल बंद किया। भूपेश सरकार में तो छत्तीसगढ़ में समृद्धि आई है लगातार वादे पूरे किए जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आम जनता की समृद्धि के लिए तो भूपेश सरकार ने वादे से ज्यादा काम किया है। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल खोलने के साथ ही सभी विभागों में नियमित पदों पर भर्ती की गई है। छत्तीसगढ़ की जनता ने एक तरफ जहां रमन सिंह का 15 साल का कुशासन भी भोगा है, वहीं पौने पांच साल के भूपेश सरकार के सुशासन के चलते अब 2024 में मोदी सरकार को बदलने का मन बना लिया है। परिवर्तन तो 2024 में होगा, केंद्र की मोदी सरकार का।

 

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous *छ.ग. नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ का धरना प्रदर्शन आज
Next मैक प्राचार्य डॉ. एम. एस. मिश्रा राष्ट्रीय प्राचार्य मीट में शामिल

Related Stories

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • service_publish_probe_31786d749495c89d
  • डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • किरंदुल में साइबर ठगी का नया तरीका – मोबाइल हैक कर अस्पताल के नाम पर मांग रहे पैसे, सावधान रहें*

You may have missed

service_publish_probe_31786d749495c89d
  • Uncategorized

service_publish_probe_31786d749495c89d

October 7, 2026
डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • service_publish_probe_31786d749495c89d
  • डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • किरंदुल में साइबर ठगी का नया तरीका – मोबाइल हैक कर अस्पताल के नाम पर मांग रहे पैसे, सावधान रहें*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.