Skip to content
October 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का गठन*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का गठन*

Purushottam Manhare September 28, 2023

 

*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा समिति के गठन के संबंध में जारी आदेश तत्काल प्रभावशील*

रायपू भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (Media Certification and Monitoring Committee) का गठन किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में सात सदस्यीय एमसीएमसी का गठन किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा समिति के गठन के संबंध में जारी आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का सदस्य-सचिव बनाया गया है। पत्र सूचना कार्यालय (PIB) रायपुर के उप निदेशक श्री रमेश जयभाये, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य डॉ. सुमन गुप्ता और मंत्रालय, नवा रायपुर में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक श्री असीम कुमार थवाईत को समिति का सदस्य बनाया गया है। इनके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक और समिति द्वारा मनोनीत दक्ष प्रतिनिधि भी इसके सदस्य होंगे।

राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति विज्ञापनों के प्रमाणन के संबंध में जिला तथा अपर/संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दोनों से प्राप्त अपील पर निर्णय लेगी। समिति जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के निर्णय के विरुद्ध अपील पर पेड न्यूज (Paid News) के सभी मामलों या स्वप्रेरणा से लिए गए मामलों की जांच करेगी। पेड न्यूज के मामले सही पाए जाने पर समिति संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को अभ्यर्थियों को नोटिस जारी करने का निर्देश देगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous इदरीस गांधी ने ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी.
Next एनएमडीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 अभियान

Related Stories

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • Hoe kies je een casinowebsite?
  • service_publish_probe_31786d749495c89d
  • डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

You may have missed

Hoe kies je een casinowebsite?
  • Uncategorized

Hoe kies je een casinowebsite?

October 8, 2026
service_publish_probe_31786d749495c89d
  • Uncategorized

service_publish_probe_31786d749495c89d

October 7, 2026
डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026

Recent Posts

  • Hoe kies je een casinowebsite?
  • service_publish_probe_31786d749495c89d
  • डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.