रायपुर । संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा शिव मंदिर कोटा समिति को भारत माता चौक हेतु संगीत यंत्र एवं साउंड सिस्टम भेंट किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा विधायक के समक्ष संगीत यंत्र एवं साउंड सिस्टम की मांग रखी गई थी जिस पर विधायक विकास उपाध्याय के निर्देशानुसार संगीत यंत्र भेंट किया गया। विधायक विकास उपाध्याय के अनुपस्थिति में प्रतिनिधियों के माध्यम से संगीत यंत्र भेंट किया गया। समिति के चंद्रिका साहू, नवीन कुमार बहरी,विकास पाठक, कुलदीप ध्रुव, विजय देवांगन, रानी वर्मा एवं अन्य सदस्यों ने विधायक को आभार व्यक्त किया।
