Skip to content
October 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राजभाषा पखवाडा़ समापन समारोह
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

राजभाषा पखवाडा़ समापन समारोह

Purushottam Manhare October 1, 2023

बचेली: 30-9-2023. एनएमडीसी बैलाडीला आयरन ओर माइन, बचेली कॉम्‍प्‍लेक्‍स में दिनांक 30-09-2023 को प्रशिक्षण संस्‍थान के सभागार में श्री बी वेंकटेश्‍वरलु, अधिशासी निदेशक के मुख्‍य आतिथ्‍य में राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में सभी विभागाध्‍यक्ष, एसकेएमएस एवं एमएमडब्‍लयूयू के अध्‍यक्ष, सचिव एवं पुरस्‍कार विजेताओं अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्‍न विद्यालयों के विजेता प्रतिभागी शिक्षकों की उपस्थिति रही। ज्ञातव्‍य है कि दिनांक 14-09-2023 से 29-09-2023 तक परियोजना प्रमुख श्री बी वेंकटेश्‍वरलु, अधिशासी निदेशक के मार्गदर्शन, श्री धर्मेन्‍द्र आचार्य, महाप्रबंधक (कार्मिक) सह सर्वकार्यभारी अधिकारी राजभाषा के समन्‍वय एवं श्री सौरभ चढ़ार, कनिष्‍ठ प्रबंधक (राभा) के नेतृत्‍व में राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया। इस तारतम्‍य में श्री सौरभ चढ़ार, राजभाषा अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष बीआईओएम, बचेली इकाई संकुल में भारत सरकार की राजभाषा नीति के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया। इस वर्ष भी 14 सितंबर, 2023 को हिंदी दिवस पर अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन पुणे में हुआ था। इस अवधि में बीआईओएम, बचेली कॉम्‍प्‍लेक्‍स के अधिकारियों, कर्मचारियों, गृहणियों एवं शिक्षकों हेतु हिन्‍दी निबंध, हिन्‍दी टंकण, रिक्‍त स्‍थान भरें, चित्र देखें एवं लिखें, लघुकथा लेखन एवं लिखित सामान्‍य ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह में मुख्‍य अतिथि के करकमलों से वर्ष 2022 के दौरान राजभाषा में श्रेष्‍ठ कार्य निष्‍पादन हेतु सिविल विभाग को राजभाषा शील्‍ड एवं वित्‍त विभाग को राजभाषा कप प्रदान किए गए। तत्‍पश्‍चात राजभाषा पखवाड़ा में आयोजित विभिन्‍न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्‍कार वितरण किए गए। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने राजभाषा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजभाषा का प्रचार-प्रसार कंपनी एवं प्रोजेक्ट में अविरत रूप से किया जा रहा है। इस भाषा में अभिव्यक्ति अधिक प्रभावशाली है। स्‍वागत उद्बोधन श्री धर्मेन्‍द्र आचार्य, महाप्रबंधक (कार्मिक) ने किया, तथा श्रमिक संघों के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन श्री सौरभ चढ़ार, कनिष्‍ठ प्रबंधक (राभा) एवं धन्‍यवाद ज्ञापन श्री नरेन्‍द्र अम्‍बादे, सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) द्वारा किया गया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news nmdc

Post navigation

Previous एनएमडीसी, बचेली परियोजना के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन*
Next गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया नमन

Related Stories

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • service_publish_probe_31786d749495c89d
  • डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • किरंदुल में साइबर ठगी का नया तरीका – मोबाइल हैक कर अस्पताल के नाम पर मांग रहे पैसे, सावधान रहें*

You may have missed

service_publish_probe_31786d749495c89d
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.