हर साल की तरह इस साल भी 2 अक्टूबर को आज महात्मा गांधी की 154वीं जयंती किरंदुल नगर पालिका परिषद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गांधी जी के मूर्ति पर नगर पालिका अध्यक्ष एवम् जनप्रतिनिधि और cmo के द्वारा पुष्प अर्पित कर जयंती मनाईं गई,और पालिका अध्यक्ष मृणाल राय ने कहा कि देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ एक राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है हम सभी गांधी जी से भली-भांति परिचित हैं। अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी के अभुतपूर्व योगदान को भूला नहीं जा सकता है। उनके द्वारा किये गए संघर्षों के द्वारा ही आज हम स्वतंत्र रूप से सांस ले रहे हैं। इस कार्यक्रम मे नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय, सीएमओ बंसी लाल नूरेटी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपन दास,पार्षद अमृत टंडन, दिनेश प्रसाद, दीपक गोस्वामी, कमलेश वर्मा, कीर्ति राणा, गायत्री साहू, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बी.सुशीला , शमशाद बेगम, एवम् अन्य लोग उपस्थित थे
