पुराने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की लगी है फोटो
कवर्धा। कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी के नया राजीव भवन छीरहा में स्थित कांग्रेस कार्यालय में ही प्रदेश अध्यक्ष का ही फोटो फ्लेक्स से गायब है और पुराने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का ही फोटो लगाकर सभी कार्यक्रम राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है। आखिर इससे क्या पता चलता है क्या कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी दीपक बैज को अपना प्रदेश अध्यक्ष नहीं मानते या फिर पुराने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नाम से ही आज भी कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी उनके चेहरा से ही सभी कार्यक्रम आयोजित करेगी। मामला जिला कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में होने के बावजूद पोस्टर से ही उनके प्रदेश अध्यक्ष की फोटो गायब होना भी चर्चा का विषय है इसमें सीधे-सीधे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की लापरवाही मानी जा रही है। अपने ही प्रदेश अध्यक्ष की फोटो गायब कर कांग्रेस पार्टी क्या बताना चाहती है यह जनता जानना चाहती है। अब देखना होगा की समाचार प्रकाशित होने के बाद क्या पोस्टर बदला जाएगा या कार्यालय से पुराने प्रदेश अध्यक्ष के सहारे सभी कार्यक्रम राजीव भवन में आयोजित किये जायेंगे।








