रायपुर*धारदार चाकू के साथ आरोपी परमानंद उर्फ छोटू साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि 02.10.2023 को थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अंग्रेजी शराब दुकान पास धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते *आरोपी परमानंद उर्फ छोटू साहू पिता गोविंद राम साहू उम्र 25 साल पता गायत्री किराना स्टोर्स के पास नहरपारा संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर* को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 396/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
