Skip to content
August 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • आम लोगों की जरूरत को समझकर योजनाएं बनाई। लाखों-करोड़ों हाथों को काम मिला : मल्लिकार्जुन खडग़े
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

आम लोगों की जरूरत को समझकर योजनाएं बनाई। लाखों-करोड़ों हाथों को काम मिला : मल्लिकार्जुन खडग़े

Purushottam Manhare October 4, 2023

रायगढ़, 4 अक्टूबर 2023/ रायगढ़ के कोड़ातराई में 04 अक्टूबर को भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खडग़े व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 82 चयनित विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का शिलान्यास किया।नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा, सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरोसे का सम्मेलन में अपने संबोधन की शुरुआत जय जोहार जय छत्तीसगढ़ महतारी के साथ किया। उन्होंने कहा कि

ऐसा सम्मेलन शायद देश के किसी कोने में, किसी भाग में नहीं हुआ। ये गर्व की बात है कि हर जगह भरोसे का सम्मेलन छत्तीसगढ़ में हो रहा है, इसका नेतृत्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं।

मेरा एक छोटा सा सुझाव है कि इसका नाम भरोसे का सम्मेलन ना होकर भरोसे के अनुष्ठान का सम्मेलन हो, छत्तीसगढ़ में यह अनुष्ठान सम्मेलन बड़ी संख्या में चल रहा है। सबके हित में काम हो रहा है।हमने आम लोगों की जरूरत को समझकर योजनाएं बनाई। इन योजनाओं से लाखों-करोड़ों हाथों को काम मिलता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपरीत परिस्थितियों में भी छत्तीसगढ़ के विकास का काम कभी नहीं रोका। मैं आप सभी को बधाई देता हूँ।

छत्तीसगढ़ में आज चारो तरफ़ विकास हो रहा है। हमारी सरकार लोगों को मजबूत बनाने के लिए काम करती है। गोधन न्याय योजना से लघु उद्योगों को मजबूती मिली है। गांवों में रोजगार बढ़े हैं। अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।

पांच सालों में 1 लाख 75 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा पांच सालों में डायरेक्ट बेनिफिट योजनाओं से आम लोगों की जेब में डाले गए हैं। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में विगत 5 सालों में 40 लाख से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

जितना कहती है छत्तीसगढ़ सरकार उससे ज्यादा करती है। पहले 27 जिले थे आज 33 जिले हैं, तहसीलों की संख्या भी बढ़ी है। लोगों की आमदनी बढ़ी है । इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि –

कला और संस्कृति के मुख्यालय हमारे रायगढ़ में आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी आए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने के बाद खड़के की सबसे पहले रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन में आए। तबसे उनका लगाव छत्तीसगढ़ में बना रहा है।

अभी हमारे मुख्य अतिथि खड़गे के हाथों से बाबा गुरु घासीदास के आस्था के प्रतीक और गांव-गांव में निर्मित जैतखाम का शिलान्यास हुआ।

सत्य के रास्ते में चलने का संदेश बाबा गुरु घासीदास जी का है। सत्य के रास्ते को महात्मा गांधी ने भी बताया। सत्य का रास्ता हमारा रास्ता है। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह , इंदिरा गांधी , राजीव नरसिम्हा राव सभी का उद्देश्य हिंदुस्तान की जनता को ताकतवर बनाने का रहा।

हमारा एक ही उद्देश्य रहा है कि कैसे आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया जा सके, महिलाओं के जीवन में कैसे परिवर्तन लाया जा सके।

हमारे सुदूर वन क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी भाइयों बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लघु वनोपज खरीदने की व्यवस्था हमने हर जगह की, धान खरीदी की व्यवस्था हो रही है।
देश का तीन चौथाई लघुवनोपज छत्तीसगढ़ में खरीदा जाता है।

हमने शहीद महेंद्र कर्मा के नाम से बीमा योजना शुरू की जिसका लाभ 12.50 लाख संग्राहकों को मिल रहा है।

ये छत्तीसगढ़ मॉडल है, जिसमें सबसे किया वायदा हम निभाते हैं।

समर्थन मूल्य में धान खरीदी, भूमिहीन मजदूरों को 7 हजार रुपए प्रतिवर्ष आर्थिक अनुदान, अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा देने का वायदा था, हमने दिया।

आज छत्तीसगढ़ में किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं, बच्चे सभी को मजबूत कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार आपका पैसा आप तक लौटा रही है। हमारी सरकार संसाधनों का उपयोग आपके हित में करती है।
आवास बनवाने के लिए हमने 47 हजार परिवार के खातों में 25-25 हजार रुपए की राशि जमा करवा दी।

हमने आर्थिक सर्वेक्षण करवाया इसकी रिपोर्ट में जो आया उसके हिसाब से हमने तय किया है कि अब 10 लाख आवासहीन परिवारों को आवास देकर रहेगी वहीं भरोसे का सम्मेलन को संबोधित करते हुए

सांसद दीपक बैज ने अपने उद्बोधन में कहा कि ये छत्तीसगढ़ सरकार के भरोसे का सम्मेलन है। ये हमारे किसानों, युवाओं के भरोसे का सम्मेलन है। छत्तीसगढ़ की माताओं, बहनों का भरोसे का सम्मेलन जिनके हाथों को काम मिला है। गरीब के बच्चे को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा मिल रही है, उस भरोसे का सम्मेलन है। मजबूत स्वास्थ्य सुविधाओं के भरोसे का सम्मेलन है। इस मौके पर
भरोसे के सम्मलेन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और सभी वर्ग के लोगों के लिए अच्छा काम कर रही है।

भरोसे का सम्मेलन में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया।

श्री पटेल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी अतिथियों का हमारी इस पावन धरा में स्वागत करते हैं।

आज भरोसे का सम्मेलन रायगढ़ में हो रहा है। यह भरोसा है किसानों का, जिन्होंने हम पर भरोसा किया कि उनकी धान की फसल के 25 सौ रुपए क्विंटल देंगे। हमे खुशी है कि हम उनके भरोसे पर खरे उतरे। किसानों की मांग के अनुसार इस वर्ष 20 क्विंटल खरीदने की घोषणा की है।

आज किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। जिसका लाभ व्यापारी और अन्य वर्ग को मिल रहा है। पैसा बाजार में वापस आ रहा है। रायगढ़ में पिछले 5 सालों में ट्रैक्टर खरीदी का रिकॉर्ड बना है।

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिला है। छत्तीसगढ़ के युवा को आगे बढ़ाने का काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजीव गांधी युवा मितान क्लब के जरिए किया है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत, सांसद बस्तर दीपक बैज, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद  मल्लिकार्जुन खडग़े व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रदेश के 82 विकासखंड में जैतखाम निर्माण का किया शिलान्यास*
Next 7 अक्टूबर 2023 को होने वाली 52वें जीएसटी काउंसिल की बैठक के लिए चेंबर ने  केन्द्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन को जीएसटी सरलीकरण के संबंध में सुझाव भेजा

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.