Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • बालिकाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने हेतु अदाणी फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई ‘नोनी लॉरी’ बस सेवा
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बालिकाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने हेतु अदाणी फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई ‘नोनी लॉरी’ बस सेवा

Purushottam Manhare December 29, 2021

संदीप छाबड़ा खरोरा

खरोरा:——29- दिसंबर को अदाणी फाउंडेशन रायपुर ने अपनी सामाजिक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए खासकर क्षेत्रीय बालिकाओं हेतु ग्राम पंचायत रायखेड़ा से महाविद्यालय कोहका तिल्दा तक, ‘नोनी लॉरी’ निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की है। रायपुर एनर्जेन लिमिटेड, रायखेड़ा के नजदीक स्थित 7 गावों जैसे रायखेड़ा, गैतारा, चिचोली, सोनतरा, ताराशीव, बरतोरी और खमरिया की लगभग 65 बालिकाएं शासकीय महाविद्यालय कोहका, तिल्दा तक परिवहन के लिए इस बस सेवा का उपयोग करेंगी। इस बस सेवा का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के शिक्षा स्तर को बढ़ाते हुए सही समय और कम खर्च पर उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना है।
गौरतलब है कि ग्राम रायखेडा से महाविद्यालय के बीच की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। पहले परिवहन के अभाव में अभिभावक अपनी बच्चियों को 12 वीं कक्षा के बाद महाविद्यालय भेजने में अपने आप को असमर्थ पाते थे | इन परिस्थितियों पर गंभीरता से विचार करते हुए अदाणी फाउंडेशन एवं संयंत्र प्रबंधन के अधिकारियों ने रायखेड़ा, चिचोली एवं गैतरा पंचायत के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ‘नोनी लॉरी’ नाम से बस सेवा का शुभारंभ किया है। अदाणी फाउंडेशन द्वारा 52 सीट क्षमता वाली इस स्कूल बस सेवा का पूर्ण खर्च वहन किया जायेगा वहीं पात्र बालिकाओं को इस सुविधा के उपयोग की अनुमति, फाउंडेशन कार्यालय में अपना नामांकन कराकर बस पास प्राप्त करने पर ही दी जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष तिल्दा प्रतिनिधि  देवव्रत नायक, जनपद सदस्य प्रतिनिधि  ठाकुर राम वर्मा, सरपंच चिचोली  पुनीत राम साहू, सरपंच प्रतिनिधि रायखेड़ा  संतोष कुर्रे, रायपुर एनर्जेन लिमिटेड के संयंत्र प्रमुख  रामभव गट्टू, अदाणी फाउंडेशन के प्रमुख  दीपक कुमार सिंह, फाउंडेशन स्टॉफ एवं स्कूली छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा बस की पूजा अर्चना एवं श्री फल तोड़कर की गयी, तत्पश्चात उपस्थित अतिथि श्री नायक ने सेवा शुरु होने से खुशी जाहिर करते हुए संयंत्र और फाउंडेशन प्रबंधन को धन्यवाद दिया और सुविधा को निर्बाध चलाते रहने का निवेदन किया । कार्यक्रम में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयंत्र प्रबंधन एवं अदाणी फाउंडेशन का दिल से आभार व्यक्त किया। साथ ही उपस्थित बालिकाओं ने भी अपना धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि “फाउंडेशन की इस पहल से हम अपनी उच्च शिक्षा की पढ़ाई निर्बाध जारी रख सकते हैं जो कि इसके पूर्व में मुश्किल लग रहा था । वहीं रायपुर एनर्जेन लिमिटेड के संयंत्र प्रमुख श्री रामभव गट्टू ने कहा कि “यह जरुरी है कि बालक एवं बालिकाओं की मूल आवश्यकताओं को समझा जाए, ताकि हर बच्चा उच्च शिक्षा के अपने मूल हक को प्राप्त कर सके। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र में एक नए अध्याय का भी शुभारंभ होगा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर महाविद्यालय की ओर प्रस्थान कराया गया।
अदाणी फाउंडेशन के बारे में:-
1996 में स्थापित, अदाणी फाउंडेशन वर्तमान में 18 राज्यों में सक्रिय है, जिसमें देश भर के 2250 गाँव और कस्बे शामिल हैं। फाउंडेशन के पास प्रोफेशनल लोगों की टीम है, जो नवाचार, जन भागीदारी और सहयोग की भावना के साथ काम करती है। वार्षिक रूप से 3.2 मिलियन से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित करते हुए अदाणी फाउंडेशन चार प्रमुख क्षेत्रों- शिक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य, सतत आजीविका विकास और बुनियादी ढा़ंचे के विकास, पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सामाजिक पूंजी बनाने की दिशा में काम करता है। अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण और शहरी समुदायों के समावेशी विकास और टिकाऊ प्रगति के लिए कार्य करता है, और इस तरह, राष्ट्र-निर्माण में अपना योगदान देता है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: bus news

Post navigation

Previous बारिश के बीच संस्था अवाम ए हिन्द ने  जरूरतमंद, वृद्धजनों को कम्बल वितरण के साथ भोजन दिया
Next खरोरा सहित आसपास सुबह रहा घना कोहरा, शाम को बरसे बदरा

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.