रायपुर ।लौह नगरी बचेली में अंतर शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बचेली पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा साव और बस्तर संभाग संरक्षक हाजी वसीम अहमद और आसिफ सिद्दकी द्वारा किया गया ।
29 दिसम्बर से प्रारंभ इस प्रतियोगिता में 6 टीम न
भाग ले रही है और इस प्रतियोगिता को लीग मैच के तर्ज पे खेला जायेग । 05 जनवरी 2022 को फायनल मैच खेला जाएगा । प्रतियोगिता को लेकर आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश स्तर से आदेश था कि प्रतियोगिता कराया जाए और समाज और बच्चों के बीच मेसेज दिया गया कि “नशा नही,खेल चुने” इस तरह के प्रतियोगिता के लिए इस तरह के विचार प्रदेश अध्यक्ष जनाब सिराज भाई और जनाब हाजी वसीम भाई को जाता है।







![]()


आज के कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा साव पार्षद श्रीमती दमयंती साहू श्रीमती निर्मला टिर्की श्रीमती रीना दुर्गा युवा कॉंग्रेस से आकाश नियाल सुनील गाइन और मीडिया पर्सन पिंकू सरकार की उपस्थिति रही
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रिबेल क्लब के सचिव लोमेश कश्यप सुरेंद्र भाई और सोमेश दत्ता का विशेष योगदान रहा है खेल को लेकर बच्चों के बीच अलग ही उत्साह है करोना काल के बाद इस तरह का प्रतियोगिता का आयोजन एक सुखद खबर है ।
