रायपुर । छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति ने प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी को लेकर मुहिम तेज कर दिया है । समिति ने प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा है कि प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी में सहयोग प्रदान करें हुलास साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपने अपने पंचायत में ग्पूर्ण शराबबंदी करने पहल शुरू करने की बात की है मुख्यमंत्री ने कहा है कि सब के सहयोग से ही सफलता हासिल होगी ।प्रदेश के मुखिया ने भी सबको सहयोग करने कहा है ।श्री साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति करीब 5-6 महीने से पूर्ण शराबबंदी कराने मुहिम छेड़ा है पूर्ण शराबबंदी कराने पंचायत समिति को आवेदन दे रहे है ताकि ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित हों। छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति समस्त प्रदेशवासियों से अपील कर रही कि इस मुहिम को तेज करते हुए अपने आस-पास के पंचायत समिति को ग्रामसभा में शराबबंदी प्रस्ताव पारित कराने आवेदन देवे।
