भूगोल विभाग द्वारा आज एक व्याख्यान का आयोजन हुआ इस अवसर पर भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष ने कहा कि”शिक्षा और संस्कार दोनो का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि शिक्षा कभी भी आपको झुकने नही देगी और संस्कार कभी भी आपको नीचे गिरने नही देगा।
निकट भविष्य में भारत का महत्वपूर्ण त्योहार दशहरा है ।राम के आदर्श को विद्यार्थियों तक प्रेषित करना और उसे अमल करने हेतु सीख देने के लिए आज का व्याख्यान हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रोशनी मिश्रा ने ” तुलसी के राम आधुनिक संदर्भ में ” विषय पर रखा गया है ।जिसमें राम के आदर्शो को बच्चो के सामने रखा उन्होंने कहा राम हरेक के अंदर है अपने आपको जानने की आवश्यकता है।इस अवसर पर विभाग की सुनीता चंसोरिया ने मंच का सांचलन किया तथा डॉ जे के होता डॉ संजीव और भूपेंद्र दुबे ने डॉ रोशनी मिश्रा का स्वागत किया।इस अवसर पर विभाग के 100से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति रहे।









