Skip to content
October 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जगन्नाथनगर में युवक पर जानलेवा हमला , पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर, युवाओं का फूटा गुस्सा , उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने अस्पताल जाकर घायल युवक से की मुलाकात
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

जगन्नाथनगर में युवक पर जानलेवा हमला , पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर, युवाओं का फूटा गुस्सा , उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने अस्पताल जाकर घायल युवक से की मुलाकात

Purushottam Manhare October 20, 2023

–24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में सिविल लाइंस थाने का घेराव करने की चेतावनी

रायपुर. राजधानी में सरेराह चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। महीनेभर में ही शहर के अलग-अलग क्षेत्र में चाकूबाजी की दर्जनभर से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। इसी बीच रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जगन्नाथ नगर में चाकूबाजी की ही एक नई घटना हो गई। इन घटनाओं को लेकर उत्तर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भी चिंता जताई है। वहीं जगन्नाथ नगर के रहवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में सिविल लाइंस थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।
बताते चलें कि, अपराधी तत्वों के हौसले इतने ज्यादा बुलंद हैं कि वारदात को अंजाम देने के बाद वीडियो बनाकर बाकायदा उसे वायरल करने से भी नहीं डर रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस एफआईआर दर्ज करने में अनाकानी करती है। ताजा घटना में भी जगन्नाथ नगर निवासी युवक राजू सोना को चाकू मारकर उसका विडियो वायरल किया गया है। लेकिन सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है, जिसे लेकर जगन्नाथनगर के लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है। पुलिस की कार्यशैली पर भड़के लोगों ने पुलिस को अल्टीमेटम भी दिया है। कहा है कि, चाकूबाजी के आरोपियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर आवश्यक कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में सिविल लाइंस थाने का घेराव किया जाएगा।

पुरंदर मिश्रा ने कहा, अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो
बुधवार को उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने घायल युवक राजू सोना से अस्पताल जाकर मुलाकात की। राजू सोना का कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना प्रकट की। इस दौरान पुरंदर मिश्रा ने अपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, लगभग पांच साल से राजधानी रायपुर अपराध का गढ़ बन गया है। कानून व्यवस्था चौपट है। आएदिन यहां हत्या, अपहरण, दुष्कर्म, चेन स्नैचिंग सट्टेबाजी और चाकूबाजी जैसी घटनाएं हो रही हैं। गली-गली में शराब सहित अन्य मादक पदार्थों का अवैध धंधा चल रहा है। महिलाओं का घर से बाहर निकल पाना मुश्किल हो रहा है, इसके बावजूद पुलिस अपराधी तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। लेकिन शहर की जनता अब ये सब और बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बदलाव का मन बना लिया है। जनता का मूड स्पष्ट है कि, अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो।

पुलिस को अल्टीमेटमः
प्रकाश सोना को चाकू घोपकर उसके हाथ-पैर तोड़ने के बाद भी पुलिस ने मामूली धारा लगाकर हमलावरों को छोड़ दिया। इसके विरोध में भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महामंद और धर्म सेना प्रमुख विक्रम केवलानी समेत जगन्नाथ नगर के समस्त युवाओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि बदमाशों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर न्यायसंगत कार्यवाही नहीं की गई तो जगन्नाथ नगर क्षेत्र के लोग थाने का घेराव करेंगे।
……………………….

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में समृद्धि, संस्कृति और संसाधन को बेचने और बचाने की लड़ाई है*
Next हमे पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान होना चाहिए: डॉ पूर्णिमा शुक्ला

Related Stories

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • service_publish_probe_31786d749495c89d
  • डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • किरंदुल में साइबर ठगी का नया तरीका – मोबाइल हैक कर अस्पताल के नाम पर मांग रहे पैसे, सावधान रहें*

You may have missed

service_publish_probe_31786d749495c89d
  • Uncategorized

service_publish_probe_31786d749495c89d

October 7, 2026
डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • service_publish_probe_31786d749495c89d
  • डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • किरंदुल में साइबर ठगी का नया तरीका – मोबाइल हैक कर अस्पताल के नाम पर मांग रहे पैसे, सावधान रहें*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.