रायपुर । राधा स्वामी नगर जन विकास समिति के द्वारा नवरात्रि पर्व के अवसर पर दुर्गा मैदान राधा स्वामी नगर मेंआज 20 अक्टूबर को रात्रि 8:30 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रमुख कवि यशवंत यदु सूर्यकांत प्रचंड मन्नू लाल यदु , इंद्रदेव यदु, श्रीमती सुमन मंधानी ,कुलदीप सिंह ,राजू छत्तीसगढ़िया एवं रिंकी बिंदास शामिल है। जो अपने शब्दों की वाणी से लोगों को हंसी की फुहारें छोड़ने को मजबूर कर देगें।
