Skip to content
November 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे बता रहे भाजपा पांचो राज्यो में चुनाव हार रही : दीपक बैज*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे बता रहे भाजपा पांचो राज्यो में चुनाव हार रही : दीपक बैज*

Purushottam Manhare October 26, 2023

केंद्रीय जांच एजेंसियां भाजपा की अनुषांगिक संगठन बन गयी – कांग्रेस

रायपुर/26 अक्टूबर 2023। राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ में मारे गये ईडी के छापे भाजपा की घबराहट को बताने के लिये पर्याप्त है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हार रही है। इसलिये वह केन्द्रीय एजेंसियो और केन्द्रीय सुरक्षा बलो का दुरूपयोग करना शुरू कर चुकी है। भाजपा तानाशाही और अलोकतांत्रिक गतिविधियों पर उतर आई है। उसके पास कांग्रेस के खिलाफ मुद्दे नहीं बचे है तो वह ईडी के माध्यम से गलत कार्यवाहियां करवा कर भ्रष्टाचार के भ्रामक आंकड़े प्रस्तुत कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 2014 में केंद्र में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से प्रमुख विपक्षी नेताओं को घेरने के लिए जांच एजेंसियों का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। मोदी सरकार के 8 साल के शासन में 95 फीसदी मामले केवल विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ़ किए गए हैं। जो नेता भाजपा में शामिल हो गये उनके खिलाफ भाजपा ने जांच बंद करवा दिया। नारायण राणे, मुकुल राय, हेमंत बिसवा सरमा, येदुरप्पा, एकनाथ शिंदे जैसे दर्जनों नेता जिनके खिलाफ ई डी, आई टी और सीबीआई की कार्यवाही चल रही थी, बकायदा एफआईआर दर्ज है, भाजपा में शामिल होते ही सदाचारी हो गए सारे आरोपों से मुक्त हो गये।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि देश में जब से मोदी सरकार बनी है वह केंद्रीय एजेंसियों का मनमाने दुरुपयोग कर रही है। राजनैतिक विरोधियों को दबाने तथा सत्तारूढ़ भाजपा के राजनैतिक हितों को साधने सेन्ट्रल एजेंसियों के दुरुपयोग का ऐसा उदाहरण इतिहास में कभी देखने नहीं मिला है। अपनी स्थापना के बाद ईडी में कुल 5422 केस दर्ज हुये है और इनमे से 5310 केस भाजपा की मोदी सरकार के दौरान 8 साल में दर्ज किये गये है। उसके पहले ईडी ने सिर्फ 112 केस दर्ज किया था। इनमें से 95 प्रतिशत विरोधी दल के नेताओं के खिलाफ दर्ज किया गया है तथा एक भी भाजपा नेता के यहां ईडी ने न कभी छापा मारा और न ही कोई केस दर्ज किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जब विपक्षी दल के नेताओं के यहां या विपक्षी सरकार को परेशान करने की नीयत से सेन्ट्रल एजेंसियों छापा मारती है तो भाजपा के नेता बेशर्मीपूर्वक इनके प्रवक्ता की भांति उनके समर्थन में बयानबाजी करते है। जैसे की वे सब ईडी, आईटी के प्रवक्ता है। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह ईडी के समर्थन में जिस प्रकार बयानबाजी कर रहे उससे साफ हो रहा कि ईडी की कार्यवाही भाजपा की राजनैतिक साजिश है। कांग्रेस नें पूछा है कि ईडी भाजपा के रमन सरकार के कार्यकाल के घोटालो कि जाँच क्यों नहीं करती है। 36000 करोड़ का नान घोटाला, चिटफंड घोटाले कि जाँच से मोदी सरकार क्यों डर रही है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous भाजपा नेता खुद तो कर्जमाफी का फायदा लेते है, किसानों की कर्जमाफी का विरोध करते है*
Next चुनाव में भाजपा की करारी हार के संकेत मिलने से भाजपा नेता बौखला रहे हैं

Related Stories

स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:

November 27, 2026
जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक
  • छत्तीसगढ़

जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक

November 26, 2026
एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*

November 25, 2026

Recent Posts

  • स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:
  • जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक
  • एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, विधायक भावना बोहरा ने ₹9.33 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य का किया भूमिपूजन*
  • कैट एवं संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मैमोग्राफी जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न – मधु अरोरा

You may have missed

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, विधायक भावना बोहरा ने ₹9.33 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य का किया भूमिपूजन*
  • छत्तीसगढ़

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, विधायक भावना बोहरा ने ₹9.33 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य का किया भूमिपूजन*

November 23, 2026

Recent Posts

  • स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:
  • जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक
  • एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, विधायक भावना बोहरा ने ₹9.33 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य का किया भूमिपूजन*
  • कैट एवं संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मैमोग्राफी जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न – मधु अरोरा
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.