Skip to content
June 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाजपा ने पहले योजनाओं का विरोध किया अब कर रहे वायदों का विरोध*
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा ने पहले योजनाओं का विरोध किया अब कर रहे वायदों का विरोध*

Purushottam Manhare October 31, 2023

रायपुर/31 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से भयभीत भाजपा ने पहले भूपेश सरकार की योजनाओं का विरोध किया, भ्रम फैलाने का प्रयास किया, मोदी सरकार के माध्यम से अड़चन डालने का प्रयास किया और अब भाजपा कांग्रेस द्वारा की जा रही घोषणाओं का भी विरोध कर रही है और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ के 9 भाजपा सांसद पूरे पांच साल मोदी सरकार के साथ मिलकर हर पल यह षड्यंत्र रचते रहे किस प्रकार से भूपेश सरकार की योजनाओं को रोका जाए। जब भूपेश सरकार ने किसानों को 2500 रु. समर्थन मूल्य देने की बात कही तब मोदी सरकार ने सेंट्रल पूल में चावल लेने से मना कर दिया, धान खरीदी के समय केंद्र सरकार बारदाने की आपूर्ति रोक देती है, कभी मोदी सरकार कहती है कि हम केंद्रीय पूल में उसना चावल नहीं लेंगे। जैसे ही भूपेश सरकार ने 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की घोषणा की भयभीत मोदी सरकार और भाजपा ने छत्तीसगढ़ से चावल खरीदी के कोटे को 86 लाख मिट्रिक टन से घटाकर 61 लाख मिट्रिक टन कर दिया। कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए 76 प्रतिशत प्रतिशत आरक्षण के विधेयक को अमित शाह के दबाव में राज भवन में ही रोक दिया गया। भूपेश सरकार ने जब पुरानी पेंशन स्कीम की घोषणा की तो मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारीयों द्वारा जमा किया गया 17200 करोड़ देने से मना कर दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भूपेश सरकार की योजनाओं में रोड़े अटकाने और विरोध के साथ ही भाजपा ने उन जन कल्याणकारी कामों का विरोध करने और भ्रम फैलाने में कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी। मोदी ने छत्तीसगढ़ आकर बड़ी ही बेशर्मी से खुलेआम झूठ बोल दिया कि छत्तीसगढ़ के किसानों का धान केंद्र सरकार खरीदती है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के स्थानीय नेता लगातार गोबर खरीदी को लेकर भ्रम तो फैलाते ही है नरेंद्र मोदी ने भी गोबर खरीदी को लेकर 1300 करोड रुपए के घोटाले का झूठा आरोप लगाया, जबकि प्रदेश में केवल 259 करोड रुपए की गोबर खरीदी हुई है, जिसका भुगतान हर 15 दिन में हितग्राहियों के बैंक खातो में आनलाईन हुआ है। पूरी पारदर्शिता अपनायी गयी है। गिरीराज सिंह ने छत्तीसगढ़ आकर झूठ कहा की छत्तीसगढ़ की 70 प्रतिशत योजनाएं मोदी सरकार के पैसे से चल रही हैं और मनरेगा की राशि में बहुत बड़ा घपला हुआ है, जबकि छत्तीसगढ़ को मनरेगा में बेहतर क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा योजनाओं के विरोध और उनके बारे में भ्रम फैलाने के बाद भी भाजपा खुद को असफल महसूस कर रही है और इसीलिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा की जा रही घोषणाओं से भयभीत होकर उनके बारे में भ्रम फैलाना और विरोध करना शुरू कर दिया है। 15 साल सत्ता में रही और अविश्वास का पर्याय बन चुकी भाजपा न तो अपने 15 साल के काम गिनाने में सक्षम है और न ही कोई घोषणा करने की स्थिति में है इसीलिए जनकल्याणकारी घोषणाओं से डरकर भाजपा इसका विरोध करने और भ्रम फैलाने में लगी हुई है। सत्ता की लालसा में पागल हो चुकी भाजपा कांग्रेस का विरोध करते-करते यह भूलती जा रही है कि इस फेर में उनका जनविरोधी चरित्र भी उजागर हो रहा है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news news raipur

Post navigation

Previous कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल आएंगे छत्तीसगढ़
Next देवेन्द्र फडणवीस ने भूपेश बघेल को गजनी बोलकर छत्तीसगढ़ का अपमान किया:

Related Stories

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

June 6, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.