*बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी की मिली डिग्री
* किरंदुल-लौहनगरी किरंदुल के समाज सेवी एवं वरिष्ठ ठेकेदार सुरेंदर नायर की सुपुत्री दीपिका नायर ने रामचन्द्र मेडिकल कॉलेज से बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी की डिग्री प्राप्त कर पूरे किरंदुल नगर को गौरान्वित किया है।डॉक्टर दीपिका नायर के पिता सुरेंद्र नायर ने बताया कि सुपुत्री दीपिका नायर प्रारंभिक शिक्षा किरंदुल के प्रकाश विद्यालय में पूरी की है। तत्पश्चात 10 क्लास की पढ़ाई विशाखपट्नम के विंगन से पूरी हुई एवं क्लास 12वीं की पढ़ाई प्रकाश विशाखापत्तनम से पूर्ण की।तत्पश्चात 2017 में नीट की परीक्षा पास की एवं रामचन्द्र मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की परीक्षा बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी से पास करते हुए डॉक्टर की उपाधि हासिल की। नगर की सुपुत्री दीपिका की इस उपलब्धि पर बैलाडीला देवस्थान राघव मंदिर एवं श्रमिक संघ मेटल माइन वर्कर्स यूनियन इंटक किरंदुल के सच्चे एके सिंह ने कहा कि वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्रनायर की सुपुत्री की इस उपलब्धि ने पूरी लोह नगरी को गौरान्वित किया है जिसके लिये लोह नगरी के समस्त नगरवासियों की ओर से डॉक्टर बिटिया दीपिका नायर एवं समाज सेवक सुरेंद्रनायर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।






![]()


