Skip to content
October 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • नेहरू युवा केंद्र द्वारा एचआईवी एड्स पर जिला रायपुर व् जिला बलौदाबाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नेहरू युवा केंद्र द्वारा एचआईवी एड्स पर जिला रायपुर व् जिला बलौदाबाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया

Purushottam Manhare November 3, 2023

Raipur

नेहरू युवा केंद्र रायपुर छत्तीसगढ़, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार व छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला रायपुर में ग्राम बहेसर, ग्राम मढ़ई, सेज बहार, दुर्गा महाविद्यालय रायपुर समेत 6 जगह पर HIV एड्स एवं उसके रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। वही जिला बलोदा बाजार में ग्राम कोट, ग्राम छरछेद, रामसागर पारा भाटापारा, व् बलोदा बाजार में 6 जगह HIV एड्स एवं उसके रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक से जिले से 300 से अधिक व् कुल 600 से अधिक अधिक युवा एवं 60 से अधिक युवा मंडलो को एचआईवी एड्स से सम्बंधित सही जानकारी एवं उपाय बता कर जागरूक किया गया।

अर्पित तिवारी, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र ने बताया की उक्त कार्यक्रम में युवाओं को यौन जनित संक्रमणों के कारणों,लक्षणों और बचाव के उपायों के साथ ही एच आई व्ही, एड्स के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एच आई व्ही संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित (बिना कंडोम के) यौन सम्बन्ध बनाने, संक्रमित रक्त चढ़ाने, संक्रमित इंजेक्शन लगाने व संक्रमित माता-पिता से होने वाले सन्तान को एच आई व्ही व यौन सम्बंधित बीमारी होने का खतरा होता है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए युवाओं के पास सही व सम्पूर्ण जानकारी होना जरूरी है।

कार्यक्रम में इस बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए शासन द्वारा प्रदत्त सेवाओं की भी विस्तृत जानकारी युवाओं को दी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल समेत विकासखण्ड स्तर पर भी सीएचसी में आई सी टी सी केंद्र स्थापित है, जहां जाकर एचआईवी के सम्बंध में विस्तृत जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा यौन जनित संक्रमणों व जननांगों की अन्य समस्याओं के निदान व जानकारी के लिए जिला अस्पताल में सुरक्षा क्लिनिक स्थापित है। युवाओं को नेशनल हेल्प लाइन नम्बर 1097 एवं मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी।

सुनीता चंसोरिया, सहायक प्राध्यापक, दुर्गा महाविद्यालय, रायपुर ने बताया है की सोशल मीडिया व् तकनीक व् सूचना के इस युग में सही जानकारी होना अति आवश्यक है। इसलिए एड्स जैसे गंभीर स्वास्थ व् सामाजिक विषयों पर युवाओ को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त युवाओं को प्रोजेक्टर पर लघु फिल्मों का प्रसारण करके दिखाया गया व पीपीटी के माध्यम से चित्र समेत जानकारियां दी गईं। युवाओं को सम्बन्धित विषय की पोप्लेट भी वितरित की गई। इसके अतिरिक्त रंगोली व् चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से भी आम जनों को भी एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शारदा पैंकरा, मोनिका मिश्रा व् अन्य युवा मंडल के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous रिसदा में पांच दिवसीय गुरु गद्दी एवं जीवन गाथा का हुआ शुभारंभ
Next छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस पार्टी का कवच: इदरीस‌‌ गांधी

Related Stories

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile
  • Alev Giris Guvenli ve Eglenceli
  • En popüler masalar Pin Up indir apk ile
  • Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In
  • Hoe kies je een casinowebsite?

You may have missed

Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile
  • Uncategorized

Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile

October 9, 2026
Alev Giris Guvenli ve Eglenceli
  • Uncategorized

Alev Giris Guvenli ve Eglenceli

October 9, 2026
En popüler masalar Pin Up indir apk ile
  • Uncategorized

En popüler masalar Pin Up indir apk ile

October 9, 2026
Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In
  • Uncategorized

Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In

October 8, 2026

Recent Posts

  • Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile
  • Alev Giris Guvenli ve Eglenceli
  • En popüler masalar Pin Up indir apk ile
  • Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In
  • Hoe kies je een casinowebsite?
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.