Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ जवाहर नगर क्षेत्र का दौरा किया
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ जवाहर नगर क्षेत्र का दौरा किया

Purushottam Manhare November 5, 2023

रायपुर, 05 नवंबर 2023। चुनाव में जीत के लिए दौरा और जनसंपर्क की कड़ी में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ रविवार को भाजपा मंडल जवाहर नगर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान जहां-जहां श्री मिश्रा का काफिला पहुंचा, वहां-वहां पर स्थानीय लोगों ने अपने नेता का अभिनंदन किया।
भाजपा मंडल जवाहर नगर क्षेत्र की जनता के स्नेह से प्रसन्न श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा, मुझ पर विश्वास कीजिए, आप लोगों के माध्यम से सेवा का अवसर मिलने पर पूरे उत्तर विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। शहर में बढ़ते अपराध और नशाखोरी की रोकथाम कर यहां की जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। दौरा और जनसंपर्क के दौरान श्री मिश्रा और उनका काफिला सबसे पहले सुबह लगभग 8 बजे तात्यापारा स्थित जवाहर नगर मंडल कार्यालय पहुंचा। यहां स्थानीय लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर श्री मिश्रा का स्वागत किया। इसके बाद यह कारवां झंडा चौक होते हुए बंगाल स्वीट, संतोषी मंदिर के पास पहुंचा, जहां पर जनसभा आयोजित की गई। सभा में पुरंदर मिश्रा ने वार्ड के लोगों को संबोधित करते हुए कहा- भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए एक-एक वायदे को पूरा करेगी। भाजपा की सरकार वापस बनने पर प्रदेश में महिलाओं व बेटियों के लिए योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा। इसी तरह विश्वकर्मा चौक पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर पीएम आवास योजना के पात्र लोगों को मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी। वहीं हर घर में पानी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। तात्यापारा वार्ड के दौरे में प्रमुख रुप से पूर्व पार्षद प्रफुल्ल विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, रमेश शर्मा, सुनील टोप्पो, भारती बादल, शंकर शर्मा, भरत, गेंदलाल साहू, मोहसिन रजा, शंकर शर्मा, सुनील शर्मा, आदित्य शर्मा, प्रसाद विश्वकर्मा, आदित्य विश्वकर्मा व ऋषभ जैन सहित मंडल के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प, शक्ति केंद्र, बूथ व बूथ के पन्ना समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण शामिल थे।

श्री मिश्रा ने रिक्की श्रीवास के घर चाय पी…
तात्यापारा क्षेत्र के ब्रह्मानंद गली, गिरधारी गली, शीतला माता मंदिर, सामुदायिक भवन, दुर्गा मंदिर व तत्यापारा की ऊपर गली होते हुए वापस मंडल कार्यालय में दौरा और जनसंपर्क कार्यक्रम का समापन किया गया। इस बीच श्री मिश्रा ने रिक्की श्रीवास के घर पहुंचकर चाय पी और चुनाव के विषय में चर्चा की।
………………………………

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: bjp cg news

Post navigation

Previous जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड मधुरम जोनकॉन 2023 में चमका’’
Next एग्रीविजन ने निकाला मोबाइल फ्लैश मार्च का आयोजन* _शत प्रतिशत मतदान को लेकर एग्रीकल्चर के छात्रों ने निकाला मार्च_

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.