एस एच अज़हर किरंदुल बुधवार को दोपहर पीड़िता थाना किरंदुल उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर उसके साथ दिनांक 25.01.023 से लेकर अब तक शारीरिक शोषण करने व गर्भपात कराने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल अपराध क्रमांक 123/2023, धारा 376 (2)(ढ़) भा. द.वि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राम प्रवेश रॉय द्वारा- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के बर्मन एसडीओपी किरंदुल कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में उप निरीक्षक रेवा राम साहू, उप निरीक्षक हेमन्त साहू, उप निरीक्षक दीनानाथ वैष्णव, प्रधान आरक्षक- नरेश मंडल, आरक्षक- भोजराम की टीम गठित कर तत्काल धरपकड़ हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बुधवार को 04 घंटे के अंदर आरोपी- एन एम डी सी कर्मचारी सतीश सोढी पिता अर्जुन सोढ़ी उम्र 31 वर्ष निवासी- उटलपल्ली थाना आवापल्ली जिला बीजापुर हॉल- ओल्ड डबल स्टोरी एन एम डी सी क्वाटर किरन्दुल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।








