Skip to content
October 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • 3100 रु. धान का समर्थन मूल्य घोषित करें केंद्र की मोदी सरकार या झूठे घोषणा पत्र पर माफी मांगे छत्तीसगढ़ के भाजपाई*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

3100 रु. धान का समर्थन मूल्य घोषित करें केंद्र की मोदी सरकार या झूठे घोषणा पत्र पर माफी मांगे छत्तीसगढ़ के भाजपाई*

Purushottam Manhare November 29, 2023

 

रायपुर 28 नवंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि धान और किसान भारतीय जनता पार्टी के लिए केवल चुनावी लिहाज से ही जरूरी है। जब-जब अवसर आया भाजपा ने किसानों से केवल छल ही किया है। 15 साल रमन राज के कुशासन में बोनस के नाम पर किसानों को ठगने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता, मोदी की गारंटी के नाम पर इस बार 3100 रुपया प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने का वादा अपने तथा कथित वचन पत्र में किए हैं। नरेंद्र मोदी तो पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान में बनारस से सांसद हैं, फिर वहां के किसानों को क्यों अपना धान 1200 से 1400 रुपया प्रति क्विंटल के दर पर बेचना पड़ रहा है? मोदी जी पूरे देश के प्रधानमंत्री है और केंद्र में उनकी सरकार है, यदि साहस है तो धान का एमएसपी 3100 रुपया प्रति क्विंटल घोषित करें, जिसका लाभ पूरे देश के किसानों को मिलेगा। अन्यथा भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल चुनावी लाभ के लिए बोले गए अपने झूठ, राजनीतिक पाखंड और जुमलेबाजी के लिए छत्तीसगढ़ के किसानों से माफी मांगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार देश की पहली और इकलौती सरकार है, जिसने लगातार किसान विरोधी निर्णय थोपे हैं। किसानों और राज्यों के आर्थिक हितों के खिलाफ केंद्रीय पूल में खरीदे जाने वाले चावल में लिमिट की बाध्यता लगाई है। उसना-अरवा का अड़ंगा लगाकर व्यवधान उत्पन्न किए। चावल के निर्यात पर 10-10 प्रतिशत तक सेंट्रल एक्साइज थोपा है, यही नहीं कनकी के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जिसके चलते मंडियों और खुले बाजार में धान बेचने वाले किसानों को भयंकर नुकसान उठाना पड़ा है। केंद्र की मोदी सरकार ने 2014 में देश के किसानों से वादा किया था स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुसार सी-2 फार्मूले पर 50 प्रतिशत लाभ के आधार पर एसपी तय करेंगे, 2022 तक किसानों की आय दुगनी होगी, किया उल्टे मोदी निर्मित महंगाई के चलते कृषि की लागत 3 गुना हो गई। किसानों से एमएसपी की कानूनी गारंटी का वादा भी देश के प्रधानमंत्री मोदी ने ही किया था वह भी जुमला हो गया। असलियत यही है कि केंद्र की मोदी सरकार को केवल अपने पूंजीपति मित्रों के द्वारा बनाए गए बड़े बड़े सायलो में रखें अनाज की चिंता है, पूंजीपति मित्रों के मुनाफे की चिंता है न कि किसानों की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि भूपेश सरकार ने किसानों से किया हर वादा निभाया है। न केवल कर्जमाफी बल्कि सिंचाई कर्ज भी माफ हुआ है। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण की व्यवस्था भी सतत लागू है। विगत 5 वर्षों में भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों को 12000 करोड़ से अधिक की कृषि पंपों पर बिजली की सब्सिडी दी है। कांग्रेस सरकार ने किसानों का भरोसा कमाया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि को मिलाकर पूरे देश में धान का सर्वाधिक कीमत छत्तीसगढ़ के किसानों ने पाया है। 20 क्विंटल प्रति एकड़ की खरीदी का वादा भी भूपेश सरकार ने 1 नवंबर 2023 से लागू कर दिया है। 20 क्विंटल प्रति एकड़ या अधिक धान उत्पादक किसानों को तस्कर और कोचिया कहने वाले भाजपाई केवल चुनावी लाभ के लिए 21 क्विटंल प्रति एकड़ खरीदी का वादा किए। छत्तीसगढ़ के किसानों ने कांग्रेस के वादे पर भरोसा किया है। भाजपा का किसान हितैषी होने का ढोंग केवल चुनावी है। छत्तीसगढ़ के अन्नदाता केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को चुनावी झूठ और जुमलों के लिए कभी माफ नहीं करेंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Congress news

Post navigation

Previous भाजपा चुनाव में मिली हार का ठीकरा मोदी पर मढ़ने से बचने के लिए बहाना तैयार कर रही है*
Next भाजपा के सारे दिग्गज नेता चुनाव हार रहे – कांग्रेस*

Related Stories

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile
  • Alev Giris Guvenli ve Eglenceli
  • En popüler masalar Pin Up indir apk ile
  • Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In
  • Hoe kies je een casinowebsite?

You may have missed

Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile
  • Uncategorized

Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile

October 9, 2026
Alev Giris Guvenli ve Eglenceli
  • Uncategorized

Alev Giris Guvenli ve Eglenceli

October 9, 2026
En popüler masalar Pin Up indir apk ile
  • Uncategorized

En popüler masalar Pin Up indir apk ile

October 9, 2026
Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In
  • Uncategorized

Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In

October 8, 2026

Recent Posts

  • Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile
  • Alev Giris Guvenli ve Eglenceli
  • En popüler masalar Pin Up indir apk ile
  • Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In
  • Hoe kies je een casinowebsite?
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.