Skip to content
October 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • डंपर से टकराने के बाद कार में लगी आग, आठ बरातियों की मौत
  • राष्ट्रीय

डंपर से टकराने के बाद कार में लगी आग, आठ बरातियों की मौत

Purushottam Manhare December 10, 2023

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर शनिवार देर रात भीषण हादसा हो गया। भोजीपुरा थाने से कुछ दूरी पर डंपर से टकराने के बाद एक कार में आग गई, जिससे उसमें सवार सभी आठ बरातियों की मौत हो गई। रात करीब ढाई बजे सभी मृतकों की पहचान हो पाई।

कार सवार लोग बरेली शहर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर बहेड़ी लौट रहे थे। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर कार से शवों को बाहर निकाला। उधर, हादसे की खबर मिलते ही शादी का जश्न गम में बदल गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बरेली के भोजीपुरा में नैनीताल हाईवे पर डंपर से टकराने के बाद कार में आग लगी तो उसका सेंट्रल लॉक भी फंस गया। डंपर में फंसी कार धू-धू कर जलती रही। किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कार के अंदर लोग जिंदगी के लिए छटपटाते रहे। लपटें शांत हुईं तो आठ जिंदगियां राख के ढेर में तब्दील हो चुकी थीं।

कार की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह करीब पांच फुट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर में जा घुसी। डंपर भी लगभग इतनी ही तेज रफ्तार में था। वह कार को खींचकर 25 मीटर आगे तक ले गया। इस दौरान कार में आग लगी और वह डंपर में फंसकर रह गई।
प्राथमिक जांच में पता लगा है कि घटना के दौरान कार में लगा सेंट्रल लॉक नहीं खुला। इससे कार सवार अंदर ही फंसकर रह गए। अधिकतर लोग गर्म कपड़े पहने हुए थे। इस वजह से लपटों ने उनको बुरी तरह चपेट में ले लिया और उनकी चीखें भी अंदर ही घुटकर रह गईं। दमकल पानी की बौछार करती रही।

करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। कार से शवों को निकालना मुश्किल हो गया था। रात एक बजे उनके शवों को निकाला जा सका। अधिकतर शव राख में तब्दील हो चुके थे। उनमें से कुछ को टुकड़ों में निकालना पड़ा।

राहगीरों ने दी सूचना, ठंड में नहीं आए ग्रामीण
रात में जिस वक्त घटना हुई, तब तक घटनास्थल से 200 मीटर दूर दभौरा गांव के ग्रामीण सो चुके थे। ठंड के मौसम में इस घटना के बारे में उन्हें काफी देर तक जानकारी ही नहीं हो सकी।

लोगों का मानना है कि ग्रामीण समय पर जागे होते तो हादसे की भयावहता कम हो सकती थी और कुछ लोगों को बचाया जा सकता था। कार से ऊंची लपटें उठती देखकर दूसरे वाहनों के चालकों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और दमकल मदद के लिए पहुंच सकीं पर तब तक देर हो चुकी थी।

मौके पर लग गया जाम

घटना के बाद नैनीताल हाईवे की एक लेन पूरी तरह बंद हो गई। एक ओर से आने वाले वाहन वहां फंस गए। सीओ चमन सिंह चावड़ा ने दूसरी लेन पर ही दोनों ओर के वाहनों को निकलवाना शुरू किया। रात एक बजे सभी शव निकाले जाने के बाद कार और डंपर को क्रेन के जरिये रास्ते से हटाया जा सका। इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: National news

Post navigation

Previous विकसित भारत संकल्प यात्रा: कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में वर्चुअल कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
Next एएमएनएस के सीएसआर कार्यक्रम बाल ज्योति के तहत स्कूली बच्चों का होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण

Related Stories

पीएम मोदी ने पायलट स्मित मच्छार से की बात, हिम्मत की तारीफ की
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने पायलट स्मित मच्छार से की बात, हिम्मत की तारीफ की

October 2, 2026
इंदौर में आगामी 22 और 23 को होटल इन्फिनिटी में दो दिवसीय भव्य ‘रंगरेज़ा बाई आरंभ’ (राखी एडिशन) लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन
  • राष्ट्रीय

इंदौर में आगामी 22 और 23 को होटल इन्फिनिटी में दो दिवसीय भव्य ‘रंगरेज़ा बाई आरंभ’ (राखी एडिशन) लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन

August 17, 2026
एएम/एनएस इंडिया स्टील ने भारतीय नौसेना के नए पोत आईएनएस मालवन को दी ताकत
  • राष्ट्रीय

एएम/एनएस इंडिया स्टील ने भारतीय नौसेना के नए पोत आईएनएस मालवन को दी ताकत

August 7, 2026

Recent Posts

  • NVCasino Promotions: Tips to Maximize Your Rewards
  • कैट ने UPI पर प्रस्तावित MDR शुल्क स्थगित करने के निर्णय का किया स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जताया आभार*
  • किरन्दुल में नवरात्रि में विभिन्न आयोजन समितियों द्वारा सामंता कंपनी में मारा ताला
  • शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा
  • ई-वे बिल नियमों में राहत की मांग, कैट ने जीएसटी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन*

You may have missed

NVCasino Promotions: Tips to Maximize Your Rewards
  • Uncategorized

NVCasino Promotions: Tips to Maximize Your Rewards

October 13, 2026
कैट ने UPI पर प्रस्तावित MDR शुल्क स्थगित करने के निर्णय का किया स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जताया आभार*
  • Uncategorized

कैट ने UPI पर प्रस्तावित MDR शुल्क स्थगित करने के निर्णय का किया स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जताया आभार*

October 13, 2026
किरन्दुल में नवरात्रि में विभिन्न आयोजन समितियों द्वारा सामंता कंपनी में मारा ताला
  • छत्तीसगढ़

किरन्दुल में नवरात्रि में विभिन्न आयोजन समितियों द्वारा सामंता कंपनी में मारा ताला

October 13, 2026
शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा

October 13, 2026

Recent Posts

  • NVCasino Promotions: Tips to Maximize Your Rewards
  • कैट ने UPI पर प्रस्तावित MDR शुल्क स्थगित करने के निर्णय का किया स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जताया आभार*
  • किरन्दुल में नवरात्रि में विभिन्न आयोजन समितियों द्वारा सामंता कंपनी में मारा ताला
  • शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा
  • ई-वे बिल नियमों में राहत की मांग, कैट ने जीएसटी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.